{"_id":"69b466f095030024b704ee35","slug":"sirsa-and-round-glass-academy-won-the-quarter-finals-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159665-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिरसा व चंडीगढ़ के ध्यानार्थ... क्वार्टर फाइनल में सिरसा और राउंड ग्लास अकादमी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिरसा व चंडीगढ़ के ध्यानार्थ... क्वार्टर फाइनल में सिरसा और राउंड ग्लास अकादमी विजयी
विज्ञापन
अंबाला कैंट वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल की बॉल को किक मारकर शुरूआत
एसडी चटर्जी ट्रॉफी : अब तक चार फुटबॉल टीमें सेमिफाइनल में पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर आयोजित एसडी चटर्जी ट्रॉफी के तीसरे दिन दो और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। अपने-अपने मुकाबलों में डीएफए डेरा बाबा सिरसा और राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों ने अपने-अपने मैचों में 4-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया है।
पहले मैच में वार्ड पार्षद राहुल सोनकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दूसरे मैच में पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत पाल उर्फ जांटू मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर प्रेम दास, सुमेश बख्शा, इंद्रजीत वालिया, अशोक शर्मा, आरएन यादव, सुभाष जैसी, रोशन लाल दुग्गल आदि मौजूद रहे।
सिरसा ने एक के बाद एक गोल दागकर किया शानदार प्रदर्शन
दिन का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला दलबीर फुटबॉल अकादमी व डीएफए डेरा बाबा सिरसा के बीच खेला गया। सिरसा की टीम की ओर से सुशील ने 27वें और 70वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद अनुज ने 76वें मिनट और अमन ने 93वें मिनट में गोल करके सिरसा को 4-0 से एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ ने हरियाणा जूनियर फुटबॉल क्लब के खिलाफ बेहतरीन तालमेल दिखाया। राउंड ग्लास के खिलाड़ियों ने मैच के 10वें मिनट में हिमांशु, 40वें मिनट में मसूद, 57वें मिनट में अविराज और 65वें मिनट में सार्थक के गोल की बदौलत 4-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टॉफी के पहले होंगे दो सेमिफाइनल मुकाबले
एसडी चटर्जी ट्रॉफी के सेमिफाइनल मुकाबले 14 मार्च यानी शनिवार को होंगे। पहला सेमिफाइनल डीएफए डेरा बाबा सिरसा व संधू फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ के बीच सुबह होगा। दूसरा सेमिफाइनल रॉयल एफसी चंडीगढ़ व राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी पंजाब के बीच खेला जाएगा।