{"_id":"674268a8f892b8b3f904fb67","slug":"singer-duped-and-robbed-of-rs-1950-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-133221-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गायक को झांसा देकर 19.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गायक को झांसा देकर 19.50 लाख हड़पे
विज्ञापन
अंबाला। पैसों को तीन गुना करने के नाम पर जीरकपुर निवासी गायक जयवर्धन सिंह से आधा दर्जन बदमाशों ने शातिराना अंदाज में 19 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पीड़ित ने बताया कि पहले तो आरोपियों ने छह लाख और फिर 13 लाख 50 हजार रुपये लेकर तीन गुना करने का झांसा दिया। फिर अपने ही साथियों को सीआईए स्टाफ बनाकर पैसे लौटाते समय भेजकर सारे पैसे ले लिए। नग्गल थाना पुलिस ने जयवर्धन सिंह की शिकायत पर गौरव, गुरमेज व निखिल व 5,6 अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
छह लाख के 18 लाख लौटाने की थी बात
शिकायतकर्ता जीरकपुर के नानू नगर निवासी जयवर्धन सिंह ने बताया कि वह पेशे से गायक है। वह कई सालों से पंजाब के मुबारकपुर निवासी गौरव को जानता है। अक्तूबर माह में गौरव आया था और बोला कि एक पार्टी है जो पैसों को तीन गुना कर देती है। इस तरह से आरोपी ने झांसे में लेते हुए कहा कि नोट मार्केट और बैंक में आसानी से चल जाते हैं। आरोपी गौरव ने बातों में लेकर पांच रुपये के नोट मार्केट में चलाकर देखने के लिए दिए।
विज्ञापन
जब बाजार में गया तो वो चल गए। वह उनकी बातों में आ गया। आरोपी 6 लाख रुपये तीन गुणा करने के लिए ले गया। 3-4 दिन बाद फोन किया तो आरोपी ने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है और आकर अपने तीन गुणा पैसे 18 लाख ले जाना। जब साले कशिश को पैसे लेने के लिए भेजा तो आरोपी गौरव चला गया। बोला कि देर कर दी आने में अब पैसे नहीं मिलेंगे। जब बार-बार बोला तो वो अद्दो माजरा गांव में किसी गुरमेज के घर ले गया, जहां 25 लाख रुपये गुरमेज से तीन गुणा करने के लिए। इस तरह से वह दोबारा आरोपियों के झांसे में आ गया और उधार पर उठाकर 13 लाख 50 हजार रुपये ओर दे दिए, जिससे कि पुराने रुपये भी वापस आ सके।
सीआईए स्टाफ बन साथी ही ले उड़े रुपये
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 13 लाख 50 हजार लेकर आरोपी गौरव उसे भी गुरमेज के घर ले गया, जहां पर गुरमेज ने उसे मुनाफे के पैसे यानी सौ-सौ के नोटों की गड्डी देकर गिनने के लिए बोला। इतने में चार व्यक्ति भीतर आए और सीआईए स्टाफ के कर्मी बनाकर गुरमेज व गौरव को मारना शुरू कर दिया। साथ ही पैसों के बैग संग गुरमेज को अपने संग लेकर चले गए। इस तरह आरोपियों ने 19 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा