{"_id":"628950b6bf257f4fb476161a","slug":"si-line-spot-of-karnal-instructions-for-investigation-to-dgp-ambala-news-knl108960043","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में लगातार सात घंटे तक लगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में लगातार सात घंटे तक लगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार
विज्ञापन
शनिवार को कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चले गृहमंत्री अनिल विज के खुले दरबार में सात घंटे तक करीब साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान करनाल के एक मामले में जहां विज ने एसआई को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए, वहीं पलवल जिले से ज्यादा शिकायतें मिलने पर डीजीपी केा टीम गठित कर जांच करने को कहा। सभी समस्याओं पर विज ने संबंधित महकमे के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जनता दरबार में आप बीती सुनाते हुए केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई पुरुष भी भावुक होकर रो पड़े। जनता की व्यथा सुनकर विज बोले कि ‘मेरे होते हुए रोने की जरूरत नहीं, जब मैं बैठा हूं न, दोषियों पर पुख्ता कार्रवाई होगी। सात घंटे बाद भी लोगों कतार नहीं टूटी तो अंत में गृह मंत्री लोगों की शिकायतें सुनने के लिए स्वयं उनके बीच में ही पहुंच गए।
गृह मंत्री ने करनाल में एक मामले में लापरवाही बरतने वाले सीआईए के सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। वहीं अलग-अलग मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के करने के भी निर्देश दिए है। गृह मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि यहां पर कोई भी व्यक्ति किसी भी जिले से अपनी शिकायत लेकर आ सकता है। इस दौरान लगातार पलवल जिला की शिकायतें सुनने के बाद मंत्री ने डीजीपी हरियाणा को एक विशेष टीम गठित कर पलवल जिले का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि पता लगाया जा सके कि इस जिले से इतनी शिकायतें क्यों पहुंची है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, जनता दरबार में करनाल से आई एक महिला ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि वे 7 मई को एक शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने जनता दरबार में शिकायत देने पर उसे धमकाने का काम किया है और मामले से संबंधित कोई कार्रवाई भी नहीं की है। इस मामले में गृहमंत्री ने एसपी करनाल को फोन करके सीआईए टू में तैनात सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
हिसार से आई एक महिला ने धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत रखी। इस मामले मे गृहमंत्री ने स्टेट क्राइम को जांच करने के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि इस मामले में किस कारण जांच में देरी हुई है और जिसने भी यह लापरवाही बरती है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
नूंह जिले से आए एक व्यक्ति ने आत्महत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने बारे शिकायत रखी। गृहमंत्री ने एसपी नूंह को एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। पानीपत से आई एक महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी संबधी शिकायत रखी। इस पर गृहमंत्री ने पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। यमुनानगर से आए एक व्यक्ति ने जमीन संबधी एक मामले में सही कार्रवाई न होने की शिकायत रखी। इस मामले में गृहमंत्री ने एसआईटी बनाकर एसडीएम की अध्यक्षता में दूसरे जिले से मामले से संबंधित जांच करने के निर्देश दिए।
इसी तरह, पलवल से मारपीट व धमकी के मामले में एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में उन्होंने स्टेट क्राइम ब्यूरो को मामले की जांच सौंपते हुए मामले में देरी होने पर जवाब-तलब किया।
इस मौके पर डीएसपी राम कुमार, डीएसपी रजनीश, संजीव वालिया, ललित चौधरी, बलकेस वत्स, रवि सहगल, सुरेंद्र तिवारी, रवि चौधरी, जसबीर जस्सी, बीएस बिंद्रा, दीपक भसीन, आशीष अग्रवाल, दीपक ओबराय, विकास जैन, भरत कोछड़, अभिकांत वत्स, मदन लाल शर्मा, आशीष गुलाटी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।