फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shrimaddevi Bhagwat Katha from tomorrow, preparations complete

Ambala News: श्रीमद्देवी भागवत कथा कल से, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Shrimaddevi Bhagwat Katha from tomorrow, preparations complete
शहर रामबाग ग्राउंड में होने वाली कथा को लेकर तैयार किया जा रहा पंडाल।
अंबाला सिटी। सिटी के रामबाग ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन करवाया जाएगा। कथा का आयोजन 15 से 21 जून तक होगा और रोजाना शाम को सात से 10 बजे तक चलेगी। कथा में कथावाचक साध्वी अदिति भारती पधारेंगी। इसके लिए पंडाल को सजाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कथा के शुभारंभ से पहले 13 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के परशुराम भवन से शुरू होकर इंको चौक, सेक्टर-7 के गैलेक्सी मॉल से होते हुए पंचायत भवन से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए रामबाग ग्राउंड कथा स्थल पर जाकर समाप्त होगी। कलश यात्रा में विशेष रूप से 1100 महिलाएं सिर पर कलश रख परिक्रमा करेंगी। साथ ही यात्रा में देवी मां का रथ, बैंड और ढोल समेत मां के जयकारों का उद्घोष लगाते भक्त शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन अर्धनारीश्वर स्वरूप की महिमा का सुनाएंगे प्रसंग : स्वामी योगेशानंद ने बताया कि 15 जून से कथा का आरंभ होगा। पहले दिन देवी महात्म्य, अर्धनारीश्वर स्वरूप की महिमा का प्रसंग सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन आदिशक्ति पूजन, विजय दशमी का प्रसंग सुनाया जाएगा। तीसरे दिन कर्म की गहन गति एवं राजा हरिश्चंद्र की गाथा सुनाई जाएगी। चौथे दिन मां पार्वती जन्म एवं शिव-शक्ति विवाह उत्सव मनाया जाएगा। पांचवें दिन मां सरस्वती महिमा एवं बसंत पंचमी उत्सव प्रसंग सुनाया जाएगा।

छठे दिन सावित्री सत्यवान एवं लक्ष्मी नारायण विवाह उत्सव मनाया जाएगा। कथा के अंतिम और सातवें दिन शुंभ-निशुंभ, रक्तबीज वध एवं गायत्री महात्म्य प्रसंग सुनाया जाएगा।
22 जून को सुबह करीब आठ बजे कथा स्थल पर हवन किया जाएगा। इसमें पूर्णाहुति डालने के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।
व्यासपीठ आशुतोष महाराज ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में निहित ज्ञान, विज्ञान, भारत की सांस्कृतिक चेतना का गौरव है।
इसी अध्यात्म के माध्यम से समस्याओं के निदान के संदेश को समाज में प्रसारित करने के लिए कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed