Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Shrimad Bhagwat Katha Purana ties man to the ocean of the universe: Pandit Rohit Shastri
{"_id":"618188a0867a72661802039b","slug":"shrimad-bhagwat-katha-purana-ties-man-to-the-ocean-of-the-universe-pandit-rohit-shastri-ambala-news-knl885239193","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा पुराण मनुष्य को भवसागर से तार कर देता है : पंडित रोहित शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा पुराण मनुष्य को भवसागर से तार कर देता है : पंडित रोहित शास्त्री
अंबाला छावनी के डिफेंस कालोनी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री के स?
- फोटो : Ambala
Link Copied
छावनी की डिफेंस कॉलोनी स्थित सेक्टर ए में श्रीराधा माधव संकीर्तन द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को हवन-यज्ञ कर भंडारे के साथ समापन किया गया। कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री ने बताया कि जो जीव श्रीमद्भागवत कथा पुराण का श्रवण करता है उसका अंत: करण शुद्ध हो जाता है व तीन प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। सात दिनों की कथा सुनना तभी सार्थक माना जाता है, जब हम भगवान द्वारा बताए गए रास्तों पर चलते हैं। यह कथा मनुष्य को इस भवसागर से तार देने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव गुरु बनाना चाहिए। परमपिता परमात्मा की बनाई हुई सभी वस्तुओं से हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। श्रीमद्भागवत पुराण हम सभी को जीवन यापन करना सिखाती है। मनुष्य को संतोषी होना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह करीब 8 बजे समस्त नगर निवासियों एवं शाक्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के द्वारा हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली गई। भक्तों की ओर से व्यास पूजन भी किया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री को शाक्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही जय श्रीराधे-जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाए गए। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।