फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shrimad Bhagwat Geeta should be taught by every person and school in India: Vij

हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और स्कूल में पढ़ाई जानी चाहिए श्रीमद्भागवत गीता : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Geeta should be taught by every person and school in India: Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमद्भागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। ये विचार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तराखंड के बाद हरियाणा में भी श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था और हरियाणा के बच्चों को यह जानने का अधिकार है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता में क्या ज्ञान दिया था, इसलिए श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए। विज ने कहा कि राहुल गांधी को देश के 140 करोड़ लोगों और न ही देश की सेना और न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है। उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी वही बात कहेंगे, जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये (विपक्ष) बार-बार प्रचार कर रहे थे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की वार्ता करवाई है, जबकि प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम की वार्ता ट्रंप ने नहीं करवाई और यही बात पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने भी कहा कि वार्ता नहीं करवाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंधुओं, हमारी बात नहीं मानते हो तो पाकिस्तान की बात मान लो। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के समक्ष फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग रेहडी-रिक्शा लगाकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, ये अच्छी बात है क्योंकि वे अपने बच्चों को पालकर पढ़ाने-लिखाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन रेहडी-रिक्शा लगाने से यातायात व रास्ते में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पिछले दिनों अंबाला शहर में सड़क पर लंगर लगा हुआ था, ट्रक आया और चढ़ गया तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए लोग सडक को छोड़कर अपना काम-धंधा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी अड्डों को बर्बाद, एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा खड़े किए गए प्रश्न के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हमने आतंकी अड्डों को बर्बाद किया है, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। खडगे कौन से मित्र के बारे में विशेष रूप से पूछना चाहते हैं, अगर वे नाम लेकर बताएंगे तो उनका भी बता देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed