फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Shyam International Band of Jabalpur will create a stir in Shri Vaman Dwadashi Fair.

Ambala News: श्री वामन द्वादशी मेले में धूम मचाएगा जबलपुर का श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय बैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam International Band of Jabalpur will create a stir in Shri Vaman Dwadashi Fair.
अंबाला सिटी। शहर में लगने वाला तीन दिवसीय ऐतिहासिक श्री वामन द्वादशी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। 24 सितंबर से शुरू होने वाले मेले से पूर्व इस बार श्री वामन भगवान की मूर्ति भी प्राण- प्रतिष्ठा के बाद स्थापित की जाएगी। यह जयपुर से मारबल की बनवाई गई है। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 17 सितंबर से कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा ने वीरवार को मेले के आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता की। सभा प्रधान एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में जबलपुर का श्री श्याम अंतरराष्ट्रीय बैंड देखने योग्य होगा। यह इंस्ट्रूमेंटल बैंड हैं। साथ ही गायकों की प्रस्तुति, कीर्तन और झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के तीनों दिन ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इसके अलावा आगरा, दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और अंबाला कै बैंड भी मेले में अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में नौ झांकियां होंगी। शोभायात्रा में हिंडौलों के आगे पानीपत की कीर्तन मंडली शामिल होगी। श्री वामन भगवान की मूर्ति पांच फुट की होगी। मेले की कमान इस बार युवाओं के हाथों में होगी। मेले के लिए करीब 25 से 30 लाख का बजट रखा गया है।
विज्ञापन


शोभायात्रा के साथ भगवान वामन होते हैं विराजमान

मेले के पहले दिन पांच मंदिरों से हिंडौले आते हैं। शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के बाद भगवान वामन शहर की पुरानी अनाज मंडी में विराजमान होते हैं। यह हिंडौले बड़ा ठाकुरद्वारा, राधे श्याम मंदिर, कलाल माजरी से दो, नौरया धर्मशाला से आते हैं और मेले के तीसरे अंतिम दिन बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। देर रात तक हिंडौले नौरंगराय तालाब पर परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में तीन दिन यह होंगे कार्यक्रम, गायक हेमंत बृजवासी बढ़ाएंगे मेले की शोभा

मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि वामन द्वादशी मेला 24, 25 और 26 सितंबर को होगा। 24 सितंबर को शहर के पुरानी अनाज मंडी में हिंडौले विराजमान होंगे। इसी दिन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यातिथि होंगे। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मशहूर गायक हेमंत बृजवासी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 25 सितंबर को श्रद्धालु हिंडौलों के दर्शन करेंगे। इस दिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता मुख्यातिथि होंगे। रात को आतिशबाजी होगी। इसके लिए सहारनपुर से कलाकार आएंगे। साथ ही कार्यक्रम में वृंदावन से वंदना श्री से भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में रासलीला और फूलों की होली खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह कुश्ती दंगल होगा। दोपहर एक बजे शोभायात्रा के पहला हिंडौला शहर विधायक असीम गोयल उठाएंगे। मेले की तीनों दिन अध्यक्षता विधायक असीम गोयल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed