फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Akhand Paath Sahib started in the joy of the gathering

Ambala News: समागम की खुशी में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Shri Akhand Paath Sahib started in the joy of the gathering
अंबाला सिटी के गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में समागम के शुरुआत मौके पर मौजूद एचएसजीएमसी पदा​धिक
अंबाला। सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी की माता गुजर कौर जी की 400 साला जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में किया जाएगा। समागम की खुशी में बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप्रपधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि 22 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत दीवान हाल में गुरमत समागम करवाया जाएगा। इसमें श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई अरविंदर सिंह नूर शब्द कीर्तन करेंगें जबकि भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा का ढाडी जत्था अपनी रचनाओं से संगत को निहाल करेंगें। इसके साथ ही भाई गुरसेवक सिंह रंगीला गुरुद्वारा दादू साहिब के हजूरी रागी भी संगत के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि समागम में धर्म प्रचार के प्रचारक भाई रणजीत सिंह गुरबाणी कथा कर संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगेंं। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब पातशाही दसवीं के हजूरी रागी भाई अमृत सिंह भी शब्द कीर्तन से संगत को निहाल करेंगें। उन्होंने बताया कि समागम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसजीएमसी के महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, सदस्य हरपाल सिंह कंबोज, इंदरजीत सिंह वासूदेवा साहा व राजिंद्र सिंह दोसडक़ा, बाबा हलिंदर सिंह कार सेवा वाले, धर्म प्रचार के सचिव सरबजीत सिंह जम्मू, अतिरिक्त सचिव कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, मोहन सिंह तरुखेड़ा, मलकीत सिंह हैड ग्रंथी, ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर के मैनेजर प्रीतपाल सिंह, गुरुद्वारा लखनौर साहिब पातशाही दसवीं के मैनेजर अर्शदीप सिंह, सतनाम सिंह हैड ग्रंथी, प्रीतम सिंह व चरण सिंह सहित गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed