Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Showed strength in 70 wrestling matches in Khatta fair

Ambala News: खट्टे के मेले में 70 कुश्तियाें में दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in 70 wrestling matches in Khatta fair
अंबाला सिटी के जलबेडा गांव में आयोजित दंगल को देखते गणमान्य व ग्रामीण। संवाद
जलबेड़ा। खट्टे के मेले का आयोजन मंगलवार सुबह चार बजे शुरू हुआ जो रात आठ बजे तक चला। इस दौरान बाबा मोहन दास के समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता रहा। सेवादारों के साथ पुलिस भी मौके पर डटी रही।
विज्ञापन

सभी लोगों ने बाबा मोहन दास के समाधि स्थल पर माथा टेका और श्री राधा कृष्ण के महंत मुरारी दास से आशीर्वाद लिया। एक ओर श्री रामचरितमानस का पाठ भी चलता रहा। ग्रामीणों ने सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की थी। मेले में खिलौनों के स्टॉल पर महिलाओं ने खूब खरीदारी की। बच्चे झूले पर मनोरंजन करते नजर आए। दंगल कमेटी की ओर से दोपहर तक बाबा मोहन दास के मंदिर में सेवा की गई। इसके बाद स्कूल में विशाल दंगल का आयोजन किया जोकि आनंदपुर और जलबेड़ा गांव की दोनों पंचायतों व पूरे गांव वासियों के सहयोग किया गया। इस दौरान छोटी-बडी मिलाकर 70 के करीब कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

दो कुश्तियां रहीं बराबर, तीसरी में जीते डूमछेड़ी
दंगल की दो बड़ी कुश्तियों, जिनमें एक लाख 25 हजार की झंडी पर प्रीतपाल फगवाड़ा और कमल डूमछेड़ी ने दम दिखाया। यह कुश्ती लगभग 20 मिनट तक जोर आजमाइश के साथ हुई। इसका सार्थक परिणाम नहीं रहा। इसके बाद मेला कमेटी की ओर से लोगों की मांग पर दो मिनट अतिरिक्त समय दिया। बावजूद इसके दोनों पहलवान बराबर रहे। इसी प्रकार दूसरी 51 हजार झंडी की कुश्ती फारूख घग्गर सराय व रितिक मुल्लांपुर के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबर पर रही। तीसरी कुश्ती माना डूमछेड़ी और नूर मुल्लांपुर के बीच हुई। इसमें माना डूमछेड़ी ने विजय हासिल की। झंडी के अनुसार माना ने 11 हजार रुपये जीत लिए। उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण एक एनआरआई कुश्ती प्रेमी ने उन्हें 51 हजार रुपये पर इनाम स्वरूप नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानी चलती रहे, इसलिए करते सहयोग
पहलवानी बरकरार रहे, इसके लिए घग्गर सराय निवासी नवाब रंधावा हर अखाड़े में पहुंचते हैं और पहलवानों का सहयोग करते हैं। अब तक वो मेला कमेटियों के साथ मिलकर गुप्त दान करते रहे हैं। लेकिन मेला कमेटी ने अपने पक्ष को दाग से बचाने के लिए उनसे आग्रह किया कि वह लोगों के बीच आएं। इसलिए जलबेडा के दंगल में उन्होंने स्पष्ट रूप से सामने आकर पहलवानों का सहयोग किया। बताया जाता है कि जो पहलवान विशेष कुश्तियां लड़ते हैं तो वो पांच लाख की होती है। लेकिन ग्रामीणों के इतना सहयोग नहीं कर पाते। इसलिए नवाब रंधावा उन्हें सहयोग करते हैं। लोगों में दंगल के प्रति इस कदर उत्साह था कि स्कूल की दो मंजिला इमारत पर चढ़कर उन्होंने कुश्तियों का आनंद लिया। एक लाख 25 हजार की कुश्ती के समय आतिशबाजी भी चलाई गई।

अंबाला सिटी के जलबेडा गांव में आयोजित दंगल को देखते गणमान्य व ग्रामीण। संवाद

अंबाला सिटी के जलबेडा गांव में आयोजित दंगल को देखते गणमान्य व ग्रामीण। संवाद

अंबाला सिटी के जलबेडा गांव में आयोजित दंगल को देखते गणमान्य व ग्रामीण। संवाद

अंबाला सिटी के जलबेडा गांव में आयोजित दंगल को देखते गणमान्य व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed