फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Showed dream of sending to Slovenia, grabbed Rs 4.65 lakh, case registered

Ambala News: सलोवेनिया भेजने का सपना दिखा 4.65 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Showed dream of sending to Slovenia, grabbed Rs 4.65 lakh, case registered
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस मामले में अब नारायणगढ़ निवासी व्यक्ति से तीन आरोपियों ने बेटे को सलोवेनिया भेजने के नाम पर 4.65 लाख रुपये हड़प लिए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत की। इसके बाद धोखाधड़ी की धाराओं में राकेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, नीलम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पहले ही दो एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के गांव हुसैनी निवासी शिकायतकर्ता शेर सिंह ने बताया कि वह राजेश कुमार गुप्ता व राकेश कुमार गुप्ता से अंबाला कैंट में मिला था। दोनों ने कहा कि उनका सलोवेनिया में होटल का कारोबार है और उन्हें होटल के लिए स्टाफ की आवश्यकता है। इन्होंने ऑफर दिया कि अगर चाहें तो बेटे को विदेश में भेज सकते हैं और होटल में स्टाफ की नौकरी भी दिला देंगे। इसके बाद दोनों आरोपियों से कई बार मुलाकात हुए। दोनों ने कहा कि विदेश जाना है तो 4 लाख 65 हजार लगेगें। उस समय मौके पर मेरा जानकार अविनाश मौजूद था। जिसके द्वारा यह कहा गया कि मैं इन दोनों व्यक्तियों काे लम्बे समय से जानता हूं और इन्होंने काफी लोगों के वीजा लगवाए हैं। ऐसे में आरोपियों के झांसे में आकर मैंने 18 अक्टूबर 2018 को दो लाख रुपये राजेश गुप्ता के खाते में भेजे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2018 को 165000 व 22 अक्टूबर को एक लाख रुपये की राशि आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवाई। इस प्रकार कुल राशि 465000 रुपये राजेश कुमार गुप्ता के खाते में जमा करवाई।
विज्ञापन


छह महीने से टाल रहे
आरोपी छह महीने तक बेटे को विदेश भेजने का भरोसा देते रहे। इसके बाद बाद भी विदेश नहीं भेजा और कहते रहे कि जल्द काम बन जाएगा। मैंने कई बार अविनाश पाण्डे, राकेश कुमार गुप्ता व राजेश कुमार गुप्ता, नीलम कुमार को रुपये वापस करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed