फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shops ready in Night Food Street, beautification started

Ambala News: नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानें तैयार, सुंदरीकरण शुरू

Fri, 09 Feb 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 09 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Shops ready in Night Food Street, beautification started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार हो रही नाइट फूड स्ट्रीट का कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानों का निर्माण पूरा होने वाला है और इसके साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। फरवरी के अंत तक लोग स्वादिस्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
प्राथमिक स्तर पर गांधी मैदान में करीब 60 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। प्रत्येक तरफ 30-30 दुकानें हैं। दुकानों के बीच में लोगों के आवागमन के लिए जगह रखी गई है। इसके अलावा बैठने और खाने के लिए कुर्सी व मेज का भी प्रबंध किया जा रहा है। नाइट फूड स्ट्रीट के साथ खाली जगह पर पार्किंग का निर्माण कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां दोपहिया और कार आदि खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से यहां पर बच्चों के झूले का भी प्रबंध किया जा रहा है। वहीं पानी व गंदगी की निकासी के लिए एक छोटा सीवरेज प्लांट भी तैयार किया जा रहा है। नाइट फूड स्ट्रीट में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें फास्ट फूड सहित इडली, डोसा, पिज्जा, बर्गर व रोटी आदि मिलेगी। यहां गोल-गप्पे व चाट आदि का लुत्फ भी लोग उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यहां कुछ नामी रेस्त्रां खोलने को लेकर भी मंत्रणा चल रही है। हालांकि दुकानों को किराए पर देने की प्रक्रिया नगर परिषद की ओर से की जाएगी। प्राथमिक स्तर पर दुकानों का किराया कुछ कम रखने को लेकर योजना तैयार हो रही है ताकि यहां काम करने वाले दुकानदारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

नाइट स्ट्रीट फूड का काम तेजी से किया जा रहा है। 60 दुकानें तैयार हो गई हैं। अब सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु किया गया है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा और लोगों के लिए यह सुविधा शुरु कर दी जाएगी। - मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed