फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shops of Muslim community remained closed, police alert

Ambala News: बंद रहीं मुस्लिम समुदाय की दुकानें, पुलिस सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shops of Muslim community remained closed, police alert
अंबाला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वीरवार को अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर जहां शिवसेना के सदस्यों ने मिलकर पाकिस्तान का पुतला फूंका तो वहीं हनुमान मार्केट एसोसिएशन की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। हनुमान मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विनोद जौहर के नेतृत्व में सब्जी मंडी चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सदस्यों में रोष था कि आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। उनकी मदद करने वाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाना चाहिए। उधर, आतंकी हमले के बाद बुधवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा की गई मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ का असर देखने को मिला। वीरवार सुबह से ही अंबाला कैंट की राय मार्केट, सदर बाजार चौक के पास मुस्लिम समुदाय की सभी दुकानें दिनभर बंद रही।
विज्ञापन

रामकिशन कॉलोनी में रही पुलिस की नजर : मुस्लिम समुदाय के लोगों की रामकिशन कॉलोनी सहित मस्जिदों के बाहर भी पुलिस तैनात दिखी। समय-समय पर इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त की जा रही थी। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की भी पूरी तरह से नजर बनी हुई है। साथ ही संबंधित थानों में भी पुलिस की जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed