फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkeepers are suffocating due to the smell of acid

Ambala News: एसिड की बदबू से दुकानदारों का घुटता दम

Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are suffocating due to the smell of acid
सर्राफ विजित वर्मा
अंबाला सिटी। जैन बाजार और सर्राफा बाजार में गंदगी और एसिड के इस्तेमाल के कारण आस-पास का क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है। बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसी के चलते प्याऊ पंचायत जैन बाजार के पदाधिकारियों ने सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में दुकानदारों ने कहा कि सोने का काम करने वाले 800 से 900 कारीगर दुकानों के ऊपरी मंजिल पर काम करते हैं। सभी कारीगर ऊपर बने शौचालय ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शौचालयों के लिए कोई टैंक नहीं बनवाया गया है। इसलिए सारी गंदगी सीधे ही नालियों में आ जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

दुकानदार नहीं मानते बात
प्रधान राकेश जैन ने बताया कि उन्होंने समस्या का हल करवाने के लिए कई बार दुकान मालिकों से बात की, लेकिन उन्होंने सीधे ही मना कर दिया। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने दुकानों के ऊपर बने शौचालयों पर ताला भी लगाया था। ताला तोड़कर कारीगर फिर से शौचालय इस्तेमाल करने लग जाते हैं। इसलिए मजबूरन उन्हें सीएम विंडो पर शिकायत देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसिड का धुंआ बना परेशानी
सर्राफ विजित वर्मा ने बताया कि कारीगर सोने और चांदी की पॉलिश के लिए जो एसिड इस्तेमाल करते हैं वह बहुत गाढ़ा होता है। जबकि उसमें 80 प्रतिशत पानी मिला होना चाहिए। सर्दियों में एसिड से निकलने वाला धुंआ नीचे आ जाता है। इससे बाजार में आने वाले लोगों को सांस लेने में भी बहुत दिक्कत होती है।
दुकानदारी हो रही प्रभावित
किराना स्टोर संचालक हर्ष जैन ने बताया कि बदबू के कारण उनकी दुकान पर आने वाली महिलाओं को भी परेशानी होती है। महिलाओं को मुंह पर कपड़ा रख ही गुजरना पड़ता है। इससे उनकी दुकानदारी पर भी असर हो रहा है।

बच्चे भी हो रहे बीमार
स्थानीय निवासी विनोद जैन ने बताया कि उन्हें दिल की बीमारी है। बदबू और गैस के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होती है। बच्चे भी अक्सर ही बीमार हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भी घर से बाहर नहीं निकलने देते।

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

सर्राफ विजित वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed