{"_id":"61a3df0e30c096121618f871","slug":"shooting-accused-will-be-arrested-soon-four-teams-formed-ambala-news-knl91091686","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाले आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने वाले आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। वकील के घर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है। पुलिस की ओर से लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है।
दरअसल जमीनी विवाद के चलते नारायणगढ़ स्थित हुडा कांप्लेक्स निवासी वकील गौरव के घर पर शनिवार शाम को आए दो अज्ञात नकाबपोशों ने गोली चला दी थी और इस दौरान वकील की पत्नी बाल-बाल बच गई। उसने समझदारी का परिचय देते हुए अपनी व अपने परिवार की जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने गौरव की शिकायत पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह हुई थी घटना
गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार 27 नवंबर की शाम लगभग 7.27 बजे दो नकाबपोश युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उसके घर की घंटी बजाई। दोनों ने पूछा की यह गौरव गोयल वकील का घर है। गौरव की पत्नी के हां कहने पर ही उन्होंने ताबड़तोड़ 5 फायर उसकी पत्नी पर कर दिए। किसी तरह उसकी पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी व परिवार की जान बचाई। गौरव ने बताया कि उसे पहले भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे फोन आते रहते हैं। इस संबंध में पहले भी शहजादपुर थाना में एफआईआर दर्ज है। मगर आज तक एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
यह हैं आरोपी
गौरव ने बताया कि उसे शक है कि उसके ऊपर यह हमला बलदेव, अजीत निवासी शहजादपुर माजरा व करनाल ,शिव कुमार निवासी खानपुर ब्राहम्णा, कैप्टन करनैल सिंह निवासी बडागढ व राजेश कुमार निवासी नारायणगढ ने करवाया है क्योंकि उसका इनके साथ जमीनी व पैसों के कारण रंजिश चली आ रही है। यह सभी उसे व उसके परिवार पर हमला करवा सकते हैं। गौरव ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वह उक्त व्यक्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामान भी उपलब्ध करवा देगा। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हम आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। चार टीमों का गठन किया गया है। कुछ अहम जानकारी भी मिली है, उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
- विजय कुमार, प्रभारी, नारायणगढ़ थाना।