फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shooters Gagan and Shivam arrested in police encounter in Harbilas murder case

हरबिलास हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में शूटर गगन और शिवम गिरफ्तार, एक बदमाश पैर में लगी गोलियां, अंबाला में भर्ती

Fri, 14 Feb 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

हरबिलास हत्याकांड में अंबाला पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से एक को पुलिस कि गोली लगी है। 

विज्ञापन
Shooters Gagan and Shivam arrested in police encounter in Harbilas murder case
घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरबिलास हत्याकांड मामले में एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई है। दो शूटरों और पुलिस के बीच शुक्रवार दोपहर 4 बजे मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शूटर शिवम और गगन को काबू कर लिया। शिवम के पैर में दो गोलियां लगने पर उसे उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों की शूटर हरबिलास पर गोली चलाने वालों में शामिल थे। पुलिस को देखते ही शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि कोई पुलिस मुलाजिम चोटिल नहीं हुआ। दोनों बाइक सवार शूटर यूपी के रहने वाला है लेकिन अभी यमुनानगर में रह रहे थे। पुलिस ने थोड़ी दूर पीछा करने के बाद आरोपियों को काबू किया। दरअसल, 24 जनवरी को नारायणगढ़ में इनोवा सवार बसपा नेता व वकील हरबिलास व चुन्नू और गूगल पंडित पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थी। हरबिलास की पांच गोलियां लगने पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


30 जनवरी को राजन और मंगू हुए थे गिरफ्तार
इस मामले में 30 जनवरी को भी सीआईए-1 की टीम ने शहजादपुर तहसील के पास हरबिलास हत्याकांड मामले में दो शूटर राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को काबू किया था। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर पर गोली लगी थी। हालांकि यह आरोपी मुठभेड़ के बाद से ही रिमांड पर चल रहे हैं। 17 फरवरी तक नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जनवरी को शूटर सागर का हुआ था एनकाउंटर 
बसपा नेता हरबिलास गोलीकांड मामले में एसटीएफ अंबाला व करनाल की टीम ने पहले आरोपी भुर्ज गांव निवासी सागर का एनकाउंटर किया था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सागर मुलाना महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास सागर को राउंडअप किया था। पुलिस को देखते ही आरोपी ने गोलियां चला दी थी। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो एएसआई प्रवीण व दिनेश भी घायल हो गए। हालांकि गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed