फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shmshangat ceiling fell, five laborers injured

श्मशानघाट की छत गिरी, पांच मजदूर दबे

Sun, 22 Jun 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 22 Jun 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shmshangat ceiling fell, five laborers injured
अंबाला सिटी। सिटी के निकटवर्ती गांव मानकपुर में शनिवार दोपहर को श्मशानघाट का लेंटर अचानक गिरने से पांच मजदूर दब गए।
विज्ञापन


ये हादसा लेंटर खोलने के दौरान हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक दबने वाले व्यक्तियों में दो राजमिस्त्री, एक ठेकेदार, दो मजदूर शामिल है। घायलों मजदूरों के सिर और टांग पर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार अंबाला शहर के निकट गांव मानकपुर में करीब चार जून को श्मशानघाट का लेंटर डाला गया था। पंद्रह दिन बाद शनिवार को जब पटियाला के मरदोपुर निवासी बाबी, काका, बलविन्द्र , राजपुरा निवासी गगन और धदारसी साल निवासी गंगाराम लेंटर खोल रहे थे तो इस दौरान लेंटर गिर गया और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन


मजदूरों की चीखें सुनकर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे के नीचे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल मजदूरों को शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना सदर एसएचओं अजैब सिंह ने बताया कि गांव मानकपुर में पांच मजदूर लेंटर का मलबा गिरने से दब गए थे। मजदूरों को शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मजदूर सुरक्षित है। दबने वाले मजदूरों में दो राजमिस्त्री, एक ठेकेदार व दो मजदूर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed