फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shivling started melting, competition for Amarnath Yatra

Ambala News: पिघलने लगा शिवलिंग, अमरनाथ यात्रा के लिए होड़

Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shivling started melting, competition for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा को लेकर अंबाला कैंट के जेएंडके बैंक में पंजीकरण करवाते हुए भक्त: संवाद - फोटो : अमरनाथ यात्रा को लेकर अंबाला कैंट के जेएंडके बैंक में पंजीकरण करवाते हुए भक्त: संवाद
अंबाला। अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बदलाव देखने को मिल रहा है। अब श्रद्धालु पहले जत्थे में अमरनाथ यात्रा करना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसका कारण बाबा बर्फानी के स्वरूप का समय घटने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ वर्षों से अमरनाथ गुफा में बर्फ के शिवलिंग अब अधिक दिन तक नहीं रहते हैं। उनके आकार में भी कई बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि लोग पहले जत्थे के साथ ही रवाना होकर बाबा के दर्शन करने के अभिलाषी हैं।
विज्ञापन

भक्त चाहते हैं कि वह पहले पहुंचकर बर्फानी वाले बाबा यानी शिवलिंग के पिघलना शुरू होने से पहले दर्शन कर मन्नतों के दागे बांधें। जबकि एक माह तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर पूर्व में भक्त आखिरी जत्थे तक शामिल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ शिवलिंग पिघलने का कारण जहां कश्मीर में बढ़ता तापमान बताया जा रहा है तो वहीं भक्तों की निरंतर बढ़ रही भीड़ भी एक प्रमुख कारण है। इसका अंदाजा यात्रा के पहले जत्थों में जाने के लिए उमड़ने वाले भक्तों को देखकर लगाया जा सकता है। अंबाला कैंट के जेएंडके बैंक में पिछले 4 दिन में करीब 550 भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि अभी 18 मई तक पंजीकरण चल रहा है।
पंजीकरण के लिए हो चुकी धक्का-मुक्की

ऑफलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होने के बाद से ही भक्त उमड़ रहे हैं। अधिकतर भक्तों ने पंजीकरण शुरू होने से पहले ही अपने मेडिकल तैयार करवा लिए थे और पहले पंजीकरण करवाया। रोजाना भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले व दूसरे जत्थे को लेकर ही भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर, बैंक कर्मियों के अलावा लंबे समय से दर्शन के लिए जाने वाले भक्त भी हैरान है कि भक्तों में यात्रा को लेकर सब्र खत्म होता जा रहा है। पहले यहीं भक्त एक माह तक चलने वाले पंजीकरण के अंतिम दिन तक आते थे और अब यह आंकड़ा महज तीन दिन में पूरा हो चुका है।

वर्जन
पहले जत्थे में जाने वाले भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। यहीं कारण है कि बैंक के बाहर सभी भक्त पहले पंजीकरण करवाने के चक्कर में लंबी-लंबी कतारें लगा रहे हैं और धक्का मुक्की भी हो रही है। पहले भक्त आखिरी जत्थे तक जाने के लिए पंजीकरण करवाते थे। हालांकि बैंक की तरफ से सभी व्यवस्था है कि भक्तों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अनिल, बैंक प्रबंधक, जेएंडके अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed