{"_id":"64f4eaaf0e5cf464120a2107","slug":"shimla-baddi-and-kullu-buses-did-not-start-ambala-news-c-36-1-sknl1003-9734-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शुरू नहीं हुई शिमला, बद्दी और कुल्लू की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शुरू नहीं हुई शिमला, बद्दी और कुल्लू की बसें
विज्ञापन
अंबाला। पहाड़ों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शिमला, बद्दी और कुल्लू-मनाली बस रूट प्रभावित है। महीना बीतने के बाद भी छावनी बस अड्डा से शिमला रूट की बस सेवा शुरू नहीं हुई।
करीब 10 दिन पहले छावनी बस अड्डा और नारायणगढ़ से शिमला के लिए अंबाला डिपो की बस तीन दिन के लिए चलाई गई थी, लेकिन पहाड़ों में दोबारा बारिश के चलते मार्ग बंद हो गया। शिमला के अलावा हिमाचल प्रदेश के बद्दी और कुल्लू का मार्ग अभी तक बंद है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
10 दिन पहले मिली थी राहत
बता दें कि 10 दिन पहले छावनी बस स्टैंड और नारायणगढ़ अड्डा से शिमला के लिए बस सेवा शुरू की थी। यह बस अंबाला छावनी से जीरकपुर चंडीगढ़ होते हुए शिमला गई थी। इसी तरह से नारायणगढ़ बस अड्डा से बस बरवाला होते हुए वाया चंडीगढ़ से शिमला गई थी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन के कारण जगह जगह मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। अंबाला से शिमला के लिए अंबाला डिपो की करीब चार चलती है। इसी तरह से दूसरे राज्यों की करीब 25 बसें शिमला जाती थी, जोकि अभी तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
फोटो: 38
शिमला जाने के लिए हो रही बेहद परेशानी
मध्यप्रदेश के जिला दतिया गांव बसई निवासी अर्जुन गौतम ने बताया कि वह बीए का छात्र है और वह मध्यप्रदेश से आया है। उसे अपने भाई के पास शिमला जाना है। इसके लिए वह एक घंटे से छावनी बस अड्डे पर शिमला जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है।
फोटो: 39
दो घंटे से बस का कर रहा इंतजार
शिमला के रोडू निवासी अमित ने बताया कि वह शिमला में ट्रेकिंग का काम करता है और अपने काम के चलते वह देहरादून गया था। आज ही अंबाला छावनी बस अड्डा पहुंचा है और पिछले दो घंटे से शिमला जाने के लिए बस की इंतजार कर रहा है।
वर्जन
पहड़ों में भारी बरसात का भूस्खलन के कारण शिमला मार्ग बंद है। 10 दिन पहले अंबाला कैंट बस अड्डा और सब डिपो नारायणगढ़ से शिमला के लिए बस चलाई गई थी। जोकि तीन दिन ही शिमला तक गई। फिर से बारिश के कारण शिमला मार्ग अवरूद्ध हो गया। इस कारण अंबाला डिपो की बस शिमला नहीं जा रही है।
अजय वालिया, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।