फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shifting of dairies is taking time, drains are getting filled with dirt

Ambala News: डेयरियां शिफ्टिंग में लग रहा समय, गंदगी से भर रहीं नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shifting of dairies is taking time, drains are getting filled with dirt
अंबाला। रिहायशी क्षेत्रों में खुली डेयरियां अंबाला छावनी वासियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। डेयरियों से निकले गोबर से नालियां भर रही हैं। नालियों की सफाई के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों को बदबू व गंदगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या अंबाला छावनी के महेशनगर में स्थित शास्त्री नगर और सुभाष नगर सहित दर्जनों क्षेत्रों में है। यहां गली-मोहल्ले में खुली डेयरियां अंबाला छावनी की स्वच्छता पर दाग लगा रही हैं। वहीं मुनाफे के चक्कर में पशु पालकों का साफ-सफाई की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकारी नालियों को ही डेयरियों से निकली गंदगी व गोबर डालने का स्थान बना लिया है।
विज्ञापन

कब जाएंगी डेयरियां बाहर, लोगों का सवाल
अंबाला छावनी की ग्वालमंडी में लाख कोशिशों के बाद भी गोबर का निस्तारण नगर परिषद नहीं कर पाई है। आज भी रामबाग रोड की मुख्य सड़क पर पड़ा गोबर स्वच्छता के दावों की पोल खोल रहा है। बारिश के दिनों में तो यह गोबर सड़क पर फैल जाता है और इसकी चपेट में आने से कभी स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े खराब हो रहे हैं तो कभी सड़क से गुजरने वाले लोगों को। हालांकि नगर परिषद ने कुछ समय पहले गोबर को खाद में तब्दील करने के लिए योजना तैयार की थी। अब यह कितनी कारगर सिद्ध होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी फार्म की रफ्तार धीमी
ब्राह्मण माजरा में बनने वाले डेयरी कॉम्पलेक्स की रफ्तार काफी धीमी है। अभी यह योजना कागजों में ही घूम रही है। जबकि नगर परिषद ने कुछ समय पहले डेयरी कॉम्पलेक्स का थ्री डी नक्शा भी तैयार कर लिया था। हालांकि अभी तक निर्माण को लेकर रूपरेखा व अनुमानित लागत भी सही तरीके से तैयार नहीं हो पाई है। वहीं अब डेयरी कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए सलाहकार रखने की जानकारी जरूर मिली है।
फोटो-9

डेयरी संचालकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। अगर वो जागरूकता के साथ उन पर जुर्माने की कार्यवाही करेंगे, तभी हालात सुधरने की उम्मीद है।

लोकेश शर्मा।

फोटो-10
डेयरी चलाने वाले पशु पालकों के लिए भी नियम-कायदे निर्धारित होने चाहिएं ताकि वो डेयरियों से निकली गंदगी व गोबर का सही तरीके से निस्तारण कर सकें।

नीरज।
फोटो-11
यह एक गंभीर समस्या है। जब तक डेयरियां अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्रों से बाहर नहीं जाती, तब तक स्वच्छता को लेकर किए जा रहे वादे खोखले हैं।
बलबीर सिंह।
नालियों में गोबर व गंदगी गिराने वाले डेयरी संचालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में भी कई डेयरी संचालकों को नोटिस दिए गए हैं और इससे व्यवस्थाओं में सुधार आया है। अगर फिर भी डेयरी संचालक गंदगी फैला रहे हैं तो वहां नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।
ब्राह्मण माजरा में डेयरी कॉम्पलेक्स के निर्माण को लेकर कार्यवाही लगातार जारी है। कुछ तकनीकी खामियों के कारण कार्य लंबित हो गया था। लेकिन अब सलाहकार की नियुक्ति हो गई है और जल्द ही पूरी रुपरेखा और अनुमानित लागत तैयार हो जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed