{"_id":"6568dffaa01182e10606d214","slug":"shemford-school-stood-first-in-poster-making-and-dc-model-school-stood-first-in-slogan-writing-ambala-news-c-36-1-amb1002-14530-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पोस्टर मेकिंग में शेमफार्ड स्कूल तो स्लोगन राइटिंग में डीसी माडल स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पोस्टर मेकिंग में शेमफार्ड स्कूल तो स्लोगन राइटिंग में डीसी माडल स्कूल प्रथम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे जिला स्तरीय एनएसएस कैंप के दूसरे दिन वीरवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों की पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर मेकिंग में शेमफार्ड स्कूल प्रथम, एसडी विद्या स्कूल द्वितीय, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय और राजकीय स्कूल नन्योला ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी प्रकार स्लोगन राइटिंग में डीसी माडल स्कूल ने प्रथम, अमोलक पब्लिक स्कूल ने द्वितीय, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला ने तृतीय तथा एसएस लिटल एंजल कान्वेंट स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इससे पहले जिला काे-ऑर्डिनेटर विजय कुमार ने पौधा देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवकों को तीन प्रकार के कर्तव्यों के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने प्रति फिर दूसरे के प्रति तथा ईश्वर के प्रति हमारे तीन कर्तव्य हैं। सूर्य अपनी रोशनी, प्रकृति अपनी हवा और पानी को बिना किसी भेदभाव के सबको समान रूप से बांटती है। उसी प्रकार एनएसएस का स्वयंसेवक भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर एक अपने राष्ट्र को विकसित करने में बहुमूल्य योगदान दे सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अल्का, रामकुमार, गुरसेवक, पंकज सूरी, भावना शर्मा, श्रीदत्त मौजूद रहे।