फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sheesh Marg Yatra was welcomed at Gurdwara Sheeshganj Sahib

Ambala News: शीश मार्ग यात्रा का गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में हुआ स्वागत

Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 02 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sheesh Marg Yatra was welcomed at Gurdwara Sheeshganj Sahib
अंबाला सिटी पहुंची शीश मार्ग यात्रा का स्वागत करते पदा​धिकारी। प्रवक्ता
अंबाला। श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को समर्पित एक विशेष शीश मार्ग यात्रा जो दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से आरंभ हुई थी, अपने पड़ाव दर पड़ाव चलते हुए शनिवार को अंबाला शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पहुंची। यहां पर गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा सोसायटी व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस शीश मार्ग यात्रा का स्वागत किया। सिख फेडरेशन के महासचिव जत्थेदार चरनजीत सिंह टक्कर ने बताया कि जब श्री गुरु तेग बहादुर साहब को मुगल बादशाह औरंगजेब ने दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद करवाया था, तो भाई जैता जी गुरु साहिब का शीश लेकर दिल्ली से आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए थे, वह रास्ते में जहां-जहां भी रुके, आज वहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब सुशोभित हैं, इन्हीं पड़ावों पर चलते हुए यह शीश मार्ग यात्रा अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब रुकी, यहां भाई जैता जी रुके थे। यहां पहुंचकर अरदास की गई, इसके चलते दीवान सजाए गए। इसमें पंथ के प्रसिद्ध ढाडी भाई बलबीर सिंह भट्ठल ने अपनी ढाडी वारों से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस यात्रा के साथ चल रहे सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह, सिख फौजी जत्थे की कोर कमेटी, ज्ञान प्रकाश ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे, उन्हें गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सिरोपा साहिब से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा सोसायटी के सदस्य स. सतिंदर पाल सिंह बंटी, अवनीत पाल सिंह, दिलप्रीत सिंह समाटी सहित गु.मंजी साहिब के मैनेजर स. प्रीतपाल सिंह और अंबाला से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स.गुरतेज सिंह व स.रुपिंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबाला सिटी पहुंची शीश मार्ग यात्रा का स्वागत करते पदाधिकारी। प्रवक्ता

अंबाला सिटी पहुंची शीश मार्ग यात्रा का स्वागत करते पदाधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed