फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shares worth crores grabbed with forged signatures, FIR registered

Ambala News: जाली हस्ताक्षरों से हड़पे करोड़ों के शेयर, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shares worth crores grabbed with forged signatures, FIR registered
साहा। इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट और कंपनी के करोड़ों के शेयरों को फर्जीवाड़े से हड़पने के मामले में साहा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाबत पीड़ित अमन जैन ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को पत्र लिखकर आर्थिक अपराध शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद यह प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके पिता भारत भूषण जैन का निधन 15 मई 2017 को हुआ था, लेकिन रिकॉर्ड में उनके जाली हस्ताक्षर 11 जून 2017 की तारीख में दिखाए गए हैं। इसी आधार पर मेसर्स वर्टेक्स एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के 51.15 प्रतिशत शेयर अवैध रूप से ट्रांसफर कर लिए गए। आरोप है कि इस खेल में न तो ओरिजिनल शेयर सर्टिफिकेट दिखाए गए और न ही कोई बैंक लेनदेन का विवरण दिया गया। अमन जैन ने शिकायत में बताया कि जांच के दौरान बार-बार संदीप बासन नामक व्यक्ति विपक्षी पार्टी की पैरवी कर रहा है। वह न तो कंपनी का हिस्सा है और न ही परिवार का सदस्य। उन्होंने आरोप लगाया कि 2009 की एक फर्जी वसीयत और 2016 के कथित संशोधनों के नाम पर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed