फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shambhu toll starts after 1 year, 20 thousand vehicles passing daily will have to loose their pockets

1 वर्ष बाद शंभू टोल शुरू, प्रतिदिन गुरजने वाले 20 हजार वाहनों को करनी होगी जेब ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Shambhu toll starts after 1 year, 20 thousand vehicles passing daily will have to loose their pockets
अंबाला सिटी। अब वाहनों को नेशनल हाईवे से गुजरने पर अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को बंद हुआ शंभू टोल एक वर्ष बाद फिर शुरू हो गया है। अब दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले करीब 20 हजार वाहनों को टैक्स का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को टोल के लिए 13 में से 9 लेन खोली गई हैं और आगामी एक से दो दिनों में अन्य लेन को भी खोल दिया जाएगा। इस दौरान एक साल से बिना टोल टैक्स के यात्रा कर रहे एलसीवी, मिनी बस, बस, ट्रक को वापसी में 5-5 रुपये व एमएवी वाहनों को 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। जबकि एक तरफ जाने का टैक्स पहले की तरह ही है। यानि कोई वाहन चालक आने और जाने का टैक्स एक बार में टैक्स भरता है तभी उसे बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा। जबकि कार, जीप व वैन चालकों के लिए टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर किसानों का लंगर है जारी
शंभू टोल प्लाजा पर किसानों का लंगर जारी है। जो कि किसानों की दिल्ली से वापसी तक जारी रहेगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि किसान मंगलवार को सुखमनी साहिब के पाठ के साथ लंगर वितरण के कार्य को भी शंभू बॉर्डर पर समाप्त कर देंगे। इसके तुरंत बाद ही टोल मैनेजर की ओर से बाकी लेन को भी शुरू कर दिया जाएगा। फिर लगातार टोल लेने का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर लगी जाम की स्थिति
अचानक से शुरू हुए टोल प्रक्रिया के बाद से शंभू बॉर्डर पर दोनों ओर जाम की स्थिति बनी हुई है। लेन की संख्या कम होने के कारण और वाहन अधिक होने के कारण ऐसी स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहन चालकों को भी काफी देर तक शंभू टोल पर रूकना पड़ा। मैनेजर ने कहा कि जैसे ही सभी लेन खुल जाएगी तो उसके बाद जाम की स्थिति अपने आप ही खत्म हो जाएगी।

किसानों के कहने पर अपने टोल लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि वह आगामी एक दो दिन में टोल को खाली कर देंगे। इसके बाद सभी लेन को खोल दिया जाएगा।
- पंकज चौहान, मैनेजर, शंभू टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed