{"_id":"695c21f8bfd255698d03db69","slug":"seven-rooms-and-a-modern-library-will-be-built-at-the-model-sanskriti-school-at-a-cost-of-rs-65-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1003-155891-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: माॅडल संस्कृति स्कूल में 65 लाख से बनेंगे सात कमरे और आधुनिक लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: माॅडल संस्कृति स्कूल में 65 लाख से बनेंगे सात कमरे और आधुनिक लाइब्रेरी
विज्ञापन
- नए कमरे बनने से छात्रों के बैठने और बेहतर पढ़ाई की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन स्कूल में सात कमरों व लाइब्रेरी बनने से होगा फायदा
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में 65 लाख रुपये से सात कमरे और आधुनिक लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। इसके लिए कई दिनों से काम चल रहा है। इन कमरों के बनने से छात्रों के बैठने और बेहतर पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। कमरों और लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अभी जारी है। बीते वर्ष ही यह स्कूल राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बनने पर अंग्रेजी माध्यम से शुरू हुआ है। स्कूल में पहले लड़कियों के ही दाखिले होते थे, इस सत्र में लड़के भी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने से कमरों की कमी हो गई थी।
शहर में पहला अंग्रेजी माध्यम का सरकारी स्कूल
इस निर्माण कार्य का उद्देश्य विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना, विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करना और लंबे समय से चली आ रही भवन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह स्कूल शहर का पहला ऐसा राजकीय स्कूल है, जोकि अंग्रेजी माध्यम से चल रहा है। इस बार विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देंगे। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल प्रांगण में नए कमरों और लाइब्रेरी के निर्माण का कार्य चल रहा है। नए कमरे बनने से स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बैठने की सुविधा बढ़ेगी। इस वर्ष में यह निर्माण कार्य पूरा होना है।