फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven fires on a restaurant in Narayangarh, operator saved

Ambala News: नारायणगढ़ के एक रेस्तरां पर सात फायर, बचा संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Seven fires on a restaurant in Narayangarh, operator saved
नारायणगढ़। एक बार फिर नारायणगढ़ में शनिवार को गोलियां चल गई। इस बार दो नकाबपोशों ने बस स्टैंड के निकट गोयल स्वीट्स एंड रेस्तरा को निशाना बनाया। सुबह आठ बजे दुकान के बाहर खड़े होकर एक के बाद एक कुल सात फायर किए।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि गोली चलने के बाद दुकानदार भीतर थे। फायरिंग करने के बाद बदमाश पैदल ही आगे गली में चले गए। यहां पहले से बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। हालांकि इस बीच दुकानदार प्रदीप गोयल के साथ पुलिस का गनमैन भी था और उसने पीछा भी किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पाकर भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस गोलीकांड के बाद इलाके के लोग सहम गए। यह पूरी वारदात दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने दुकान मालिक प्रदीप गोयल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोयल परिवार को पुलिस ने रखी थी सुरक्षा

गोयल स्वीट्स एंड रेस्तरां के मालिक प्रदीप गोयल और संदीप गोयल है। संदीप गोयल को पहले भी धमकी मिल चुकी है। 15 मई को मिली धमकी में करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद इलाका पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा मुहैया करा दी थी। कुल छह गनमैन दिए थे जो कारोबारी के साथ-साथ घर पर भी रहते थे। शनिवार को हुई वारदात के समय भी पुलिस का एक गनमैन दुकान में मौजूद था। बदमाशों के पीछे गनमैन भागा, लेकिन गोली नहीं चला पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हुआ गोलीकांड
8 बजकर 40 सेकेंड - दो नकाबपोश युवक दुकान के बाहर आए
8 बजकर 50 सेकेंड - बदमाशों ने हथियार से दुकान पर चलाई गोलियां
8 बजकर 1 मिनट - एक बदमाश ने हाथ से छूटकर गिरी बंदूक उठाकर फिर चलाई गोलियां
8 बजकर 2 मिनट - डिवाइडर पार कर गली में भागे बदमाशों के पीछे भागा गनमैन
8 बजकर 5 मिनट - दुकान के बाहर जमा हुए लोग
8 बजकर 7 मिनट - पुलिस पहुंची
वर्जन

सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर तीन युवाओं की ओर से गोलियां चलाने की सूचना मिली थी। सीआईए सहित सभी टीमें गहनता से जांच कर रही है। यह बात भी सामने आई है कि पहले धमकी भी मिली थी, उसकी भी जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
सूरज चावला, डीएसपी, नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed