फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Serbia sent the young man instead of Portugal, cheated 12 lakhs

Ambala News: युवक को पुर्तगाल की जगह भेजा सर्बिया, 12 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Serbia sent the young man instead of Portugal, cheated 12 lakhs
नारायणगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक को भेजी शिकायत में गांव सैनमाजरा निवासी राजविन्द्र कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है और बेटा विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात दलीप सिंह व रमेश कुमार के साथ हुई।
विज्ञापन

उन्होंने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे। उसने आठ लाख दे दिए और उनसे एक शपथ पत्र नारायणगढ़ में तैयार करवा लिया। जिसमें उन्होंने रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को अरोपियों ने बेटे नवनीत को जहाज में बैठाकर पुर्तगाल की जगह सर्बिया भेज दिया। वहां पर उसे छह महीने बंधक बनाकर रखा। जहां उसे डराया, मारा पीटा और भूखा प्यासा रखा गया। जब हमने इस बारे में उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें चार लाख और देने होंगे। बेटे की जान बचाने के लिए उन्हें चार लाख और दे दिए। उसके बाद भी उन्होंने बेटे की सही देखभाल नहीं की। इकरार के मुताबिक पुर्तगाल नहीं पहुंचाया, बल्कि सर्बिया से ही लौटा दिया।
विज्ञापन


रुपये लौटाने पर दी धमकी

पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यहां तक कहा कि तुम जैसे लोगों को ठगना हमारा धंधा है। जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक जय गोपाल शर्मा ने बताया कि एसपी अंबाला से प्राप्त हुई राजविन्द्र कौर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed