फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Send four accused to jail for stealing passengers' purses while boarding buses

Ambala News: बसों में चढ़ते समय यात्रियों के पर्स चुराने वाले चार आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Send four accused to jail for stealing passengers' purses while boarding buses
अंबाला। बलदेव नगर के निकट बसों में चढ़ते समय यात्रियों के पर्स चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलदेव नगर निवासी आशीष, राहुल, रजत, शिवम के रूप में हुई है। चारों दोस्त है व मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। बलदेव नगर चौकी पुलिस ने इस मामले में पहले आशीष को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने तीन अन्य साथियों का पता बताया। आरोपी से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित आठ हजार रुपये की नकदी बरामद की है। चौकी प्रभारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि 25 दिसंबर को अंबाला निवासी विशाल जैन ने तहरीर दी थी कि बलदेव नगर इलाके से जा रही बस में किसी ने उसकी जेब काट ली थी। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed