फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   senatigation

तीस हजार सेनिटाइजर वितरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
senatigation
शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने बुधवार को देर शाम नगर की कश्यप, वाल्मीकि तथा खटीक समाज की बस्ती में जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर के साथ एक-एक साबुन भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि पूरे नगर व हल्के के सभी गांव में जरूरतमंद लोगों को 30 हजार सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। जनहित को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया हैं। ऐसा लोगों की जान की रक्षा के लिए किया गया है, ताकि कोरोना के संक्रमणों को रोकते हुए लोगों की जानमाल की रक्षा हो सके। सभी नागरिकों को चाहिए कि वे लॉकडाउन के तहत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों, सामाजिक दूरी, मास्क पहना इत्यादि की पालना करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से राज्य में सभी चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि एतिहात के तौर पर घरों में ही सुरक्षित रहकर कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने का काम करना हैं। लॉकडाउन में लोगों द्वारा दिया जा रहा सहयोग ही हमारा आत्मविश्वास हैं। इसी विश्वास के साथ हम मिलकर कोरोना वायरस के चक्र को तोडऩे का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed