फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Selection of conductor in world wrestling competition

Ambala News: परिचालक का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Selection of conductor in world wrestling competition
​अंबाला डिपो में सा​थियों के साथ खुशी मनाते परिचालक सुनील। संवाद
अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के परिचालक सुनील का चयन विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह रूस में होगी। मंगलवार को अंबाला डिपो में पहुंचने पर सुनील का साथियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि विश्व कुश्ती के चयन के लिए 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में राष्ट्रीय स्तरीय की कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें उसने हरियाणा राज्य की तरफ से भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग अलग भार में लगभग 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसमें सुनील कुमार ने 71 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। सुनील कुमार ने प्रतियोगिता में तीन कुश्ती लड़ी और फाइनल में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को चित करके स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए सुनील कुमार का चयन विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है, जो अगले माह रूस में आयोजित होगी। हरियाणा रोडवेज विभाग के इतिहास में सुनील पहला ऐसा खिलाड़ी है जो विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेगा। अंबाला डिपो पहुंचने पर स्वागत करने वालों में जयबीर घणघस, सुखचैन सिंह, पुष्पराज, सुनील सिला, रामपत, सुनील जांगड़ा और नवजोत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed