फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seizure of bank accounts of former councilor and his wife caught in drug smuggling

नशा तस्करी में पकड़े गए पूर्व पार्षद और उसकी पत्नी के बैंक खाते सीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seizure of bank accounts of former councilor and his wife caught in drug smuggling
अंबाला। नशा तस्करी के मामले में छावनी की डेहा कॉलोनी से पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में खुले खातों को सीज कर दिया है। साथ ही पूर्व पार्षद और उसके परिवार से जुड़ी दूसरी संपत्तियों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को छावनी की डेहा कॉलोनी में नशा तस्करी के मामले में आरोपी पूर्व पार्षद राजेश की पत्नी गुड्डी को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान छापामारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया और मौका पाकर गुड्डी फरार हो गई थी, जबकि आरोपी पूर्व पार्षद राजेश और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्राथमिक पूछताछ में पूर्व पार्षद ने गोदाम में नशीला पदार्थ होने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो उन्हें 1500 नशे की गोलियां और 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि पूर्व पार्षद की पत्नी गुड्डी और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वहीं एचडीएफसी बैंक में उनके तीन से चार खाते थे, जिसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed