फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seeing the dirt in the drains, the minister reprimanded

Ambala News: नालों में गंदगी देख मंत्री ने लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Seeing the dirt in the drains, the minister reprimanded
अंबाला सिटी। बारिश से बाढ़ के हालात न बने। इसके लिए नालों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल ने शहर में ड्रेन और नालों के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, नहरी विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर पड़ने वाली ड्रेन और मुख्य नालों का जायजा लिया। यहां हालात देखते ही मंत्री असीम गोयल दंग रह गए। हालात देखकर परिवहन मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि तुरंत प्रभाव से नालों और ड्रेन की सफाई कराएं। मंत्री असीम गोयल ने शहर में अंबाला ड्रेन बलदेव नगर, मोटर मार्केट के पास ड्रेन, नवनीत नगर में ड्रेन, बनूड़ी नाका, सर्कुलर रोड, नदी मोहल्ला, मानव चौक, नसीरपुर, सेक्टर-10 चौक, इंको ड्रेन सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि यदि पिछली बार की तरह बाढ़ के हालात बनते हैं तो घग्गर नदी में बाढ़ से बचाव के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बांधों को पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने भी किया था 40 जगहों का दौरा
बीते 27 जून को डीसी डॉ. शालीन ने शहर के 40 से ज्यादा स्थानों पर जाकर बाढ़ की बचाव की तैयारी की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा था कि जहां नाले अटे हैं, वहां तुरंत सफाई कराई जाए। शहर की बात करें तो अभी कई जगह हालात खराब हैं। शहर के नाले गाद से अटे हैं और सेक्टरों में भी सफाई की गंभीर समस्या है। इसके साथ ही निगम भी बरसात सीजन से पहले एक बार सफाई कराने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। निगम आठ से 10 मशीन और 50 से 60 कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगा। निगम के पास शहर के 89 छोटे-बड़े नाले हैं। इन नालों की सफाई निगम अपने कर्मचारियों से करवा रहा है, जबकि तीन बड़ी ड्रेन की सफाई का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बारिश का मौसम सिर पर है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर की बाहरी ड्रेन और नालों का निरीक्षण किया है। कई जगह खामियां मिली हैं और कई जगहों पर कार्य हो भी रहा है। अधिकारियों को सख्ती से सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि बरसाती सीजन में किसी को भी कोई समस्या न आए। घग्घर में भी सिंचाई विभाग की ओर से बंध और तट लगाने का कार्य जारी है।
असीम गोयल, परिवहन राज्य मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed