फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security wall will be built on Ambala-Ludhiana and Chandigarh railway line

Ambala News: अंबाला-लुधियाना और चंडीगढ़ रेलखंड पर बनेगी सुरक्षा दीवार

Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Security wall will be built on Ambala-Ludhiana and Chandigarh railway line
अंबाला छावनी ​स्थित डीआरएम कार्यालय के पास रेल की सुरक्षा के लिए बनाई दीवार। संवाद
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। वंदे भारत सहित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अंबाला मंडल की ओर से तैयार योजना को रेलवे की स्वीकृति मिल गई है। इस योजना पर 265.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस योजना के तहत अंबाला मंडल के अधीन 379.55 किमी लंबे रेलमार्ग को सुरक्षित करने के लिए सीमेंट-कंक्रीट मिश्रण से निर्मित दीवार (आरसीसी वाल) और दुर्घटना रोधी अवरोधक (एंटी क्रैश वाल) बनाई जाएगी, जिससे कि पशु सहित लोग रेलवे ट्रैक तक न पहुंच पाए।
विज्ञापन

इन रेल खंडों पर होगा काम
इस परियोजना के तहत प्राथमिक चरण में कार्य अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर किया जाएगा। यहां 54.65 किमी क्षेत्र में आरसीसी वाल और 108.1 किमी में एंटी क्रैश वाल बनाई जाएगी। इस पर 135.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार दूसरे चरण में मोरिंडा-अंब अंदौरा के अधीन 21.8 किमी लंबे रेल खंड पर आरसीसी वाल और 184.82 किमी रेल खंड पर एंटी क्रैश वाल, तीसरे चरण में राजपुरा-कौली रेल खंड के दो किमी क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से आरसीसी वाल और चौथे चरण में सरहिंद-दौलतपुर चौक के 4.91 किमी रेल खंड पर आरसीसी और 3.27 किमी रेल खंड पर एंटी क्रैश वाल बनेगी और इस पर नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 से 90 किलोमीटर रफ्तार
मौजूदा समय में अंब अंदौरा, अमृतसर और कटड़ा की तरफ से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ये ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं। लेकिन कई बार रेलवे ट्रैक पर पशुओं के आने के कारण हादसे हो चुके हैं और इससे वंदे भारत के अगले हिस्से को भी नुकसान हो चुका है। वहीं अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की गति भी 80 से 90 किमी प्रतिघंटा रखी गई है ताकि दुर्घटना न हो। लेकिन रेल खंड पर आरसीसी और एंटी क्रैश वाल बनने के बाद उक्त सभी ट्रेनों की गति 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी जोकि यात्रियों का समय तो बचाएगी,वहीं उन्हें जल्दी व सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएंगी।

वर्जन
वंदे भारत सहित मेल व एक्सप्रेस के सुरक्षित ट्रेनों के संचालन को लेकर यह योजना तैयार की है। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरु हो जाएगा। रेल खंडों पर दीवार बनने से हादसे का डर भी खत्म हो जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी स्थित डीआरएम कार्यालय के पास रेल की सुरक्षा के लिए बनाई दीवार। संवाद

अंबाला छावनी स्थित डीआरएम कार्यालय के पास रेल की सुरक्षा के लिए बनाई दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed