फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security of schools will be checked, safety audit will be done at 164 points

जांची जाएगी स्कूलों की सुरक्षा, 164 प्वाइंट पर होगा सेफ्टी ऑडिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Security of schools will be checked, safety audit will be done at 164 points
अंबाला सिटी। स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए जिलेभर के सभी स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस दौरान सेफ्टी ऑडिट के लिए 164 प्वाइंट की लिस्ट बनाई गई है। जिसे विभिन्न टीमों द्वारा भरा जाएगा।
विज्ञापन

ऑडिट की रिपोर्ट को आगे निदेशालय को सौंपा जाएगा, इसके बाद रिपोर्ट का मूल्यांकन होगा। इस ऑडिट को पूरा करने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी और खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो स्कूल-स्कूल जाकर निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के सभी प्वाइंट को भरेगी और आगे रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

कमी मिलने पर सेफ्टी रजिस्टर में रिपोर्ट लिखेंगे अधिकारी
इस दौरान पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी जिला व खंड स्तर का अधिकारी औचक निरीक्षण करता है। इस दौरान अगर उन्हें कोई कमी मिलती है तो वह उस कमी को स्कूल सेफ्टी रजिस्टर में लिखेंगे। साथ ही उस कमी को कैसे दूर किया जाए, इसके लिए भी वह अपना मार्गदर्शन उस रजिस्टर में लिखेंगे। इसके साथ बीईओ की ड्यूटी लगाई है कि वह जांच करवाएं की प्रतिमाह ऑडिट हो रहा है कि नहीं। साथ ही एक माह में कम से कम 24 स्कूल का ऑडिट हो रहा है कि नहीं। इस ऑडिट को छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हां और न के साथ रिमॉर्क भी देंगी टीम
सेफ्टी ऑडिट के लिए जाने वाली टीम जांच के साथ हां और न का जवाब देगी। इसके साथ ही दी जा रही व्यवस्था कितने हद तक सही है और कितनी कमी है। इसको लेकर रिमॉर्क भी किया जाएगा, ताकि अगर उसमें सुधार की जरूरत हुई तो सुविधा को सुदृढ़ भी किया जा सके। इन 164 प्वाइंट्स में कई ऐसे महत्वपूर्ण प्वाइंट्स भी है जिसमें न होनी स्वाभाविक है। क्योंकि स्कूल में बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं है।

निदेशालय की ओर से स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर सभी संबंधित बीईओ व अन्य को पत्र भेजकर काम शुरू करने के आदेश दिए गए है। हमारी ओर से भी समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था जांची जाएगी।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed