फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security of doctors is a big issue, government should recruit employees

Ambala News: डाॅक्टरों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा, कर्मचारी भर्ती करे सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Security of doctors is a big issue, government should recruit employees
डॉ सुनील हरि
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रत्येक वर्ग सरकार से उम्मीदें लगाए हैं। इसी प्रकार चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को भी उम्मीदें हैं। चिकित्सकों का मुख्य मुद्दा है कि सरकार कर्मचारियों की भर्ती करे और चिकित्सकों की सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर भी और बेहतर करने का प्रयास करें। इससे मरीजों और चिकित्सकों दोनाें को ही लाभ मिलेगा। चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास हमेशा ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी रहती है। इसलिए उनकी भी नियमित तौर पर भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

नए बन रहे अस्पताल को जल्द शुरू किया जाए जिससे नागरिक अस्पताल का काम थोड़ा कम हो और चिकित्सक मरीजों को अधिक समय दे पाएं।
नियमित भर्ती हो कर्मचारी
डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि सरकार को नशे के खिलाफ जागरूकता के स्तर को और भी बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित तौर पर ही भर्ती करना चाहिए। जिससे कर्मचारी भी अच्छे मन से काम कर सकें। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का ग्राफ भी ऊपर उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने की पानी की व्यवस्थाएं सुधरें
डॉ. सुनील हरि ने बताया कि सरकार को पीने के पानी से संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए। इससे पानी से होने वाली बीमारियां कम होगी और सरकार के संसाधनों पर कम बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञों की भर्ती होनी चाहिए।
सुरक्षा के लिए उठाएं कदम
डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि आए चिकित्सकों के साथ कोई न कोई घटनाएं हो रही हैं। इसलिए सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए भी कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। इससे चिकित्सकों को भी काम करने के लिए एक सुरक्षित माहौल मिलेगा।
मरीजों के अनुपात में हो चिकित्सक
डॉ. नम्रता ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को मरीजों के अनुपात में ही चिकित्सकाें की भर्ती करनी चाहिए। इससे उपचार की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

पदोन्नति प्रणाली में हो सुधार
डॉ. जशनप्रीत सिंह ने बताया कि चिकित्सकों को कई वर्षाें तक इंतजार करने के बाद पदोन्नति मिलती है। इससे चिकित्सकों का मनोबल प्रभावित होता है। इसलिए पदोन्नति जल्दी करनी चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षा भी चिकित्सकों के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। उच्च अधिकारियों के लिए भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। एसीपी के तहत आर्थिक लाभ भी जल्दी मिलने चाहिए।

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

डॉ सुनील हरि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed