फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sector residents opened a protest, blocked the road and gave an ultimatum

Ambala News: सेक्टरवासियों ने खोला मोर्चा रास्ता बंद, दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Sector residents opened a protest, blocked the road and gave an ultimatum
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 से बरसाती पानी की निकासी नहीं होने पर सेक्टरवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सेक्टरवासियों ने सेक्टर-9 संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए रास्ता बंद कर दिया। करीब दो घंटे रास्ता बंदकर एक सप्ताह का समय देने के बाद प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं, रास्ता बंद होने से लोगों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-9 निवासी असीम अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर में पिछले 10 वर्षों से जलभराव की समस्या लगातार बनी है, लेकिन अधिकारी हर बार समाधान के लिए सिर्फ आश्वासन ही देते हैं। निकासी नहीं होने के कारण बरसाती पानी जमा रहता है। इससे लोगों को घरों से बाहर जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दीनदयाल चौक के पास एक नाला था। इस नाले को भवन निर्माण के लिए बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले नाले से सेक्टर की बरसाती पानी की निकासी हो जाती थी, मगर जब से नाले पर लेंटर डाला गया है, तब से पानी की निकासी बंद गई है। उन्होंने कहा कि निगम ने एक सप्ताह में कोई प्रबंध नहीं किया तो वह अपने स्तर पर नाले को खोल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं निकला पानी, दवा लेना भी मुश्किल
सेक्टर-9 निवासी बिंपी रेखी, सिमरन, सुमन, दीप त्रेहन और पिंकी ने बताया कि सेक्टर में थोड़ी बरसात के बाद ही जलभराव हो जाता है। रविवार को हुई बारिश से इतना जलभराव हो गया कि सेक्टर से 40 घंटे तक पानी नहीं निकल पाया। घरों के अंदर तक पानी जमा हो गया। जलभराव होने के कारण सेक्टर के बुजुर्गों को दवाई लेने में भी दिक्कत आई। कई लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से सेक्टरवासियों की सहायता की। समाजसेवी बिंपी रेखी ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही घर की रेनोवेशन करवाई थी, अब फिर जलभराव होने से घर का सामान खराब हो गया। जलभराव होने से सेक्टरों की सड़कों में गड्ढे भी हो गए हैं। रात के अंधेरे में यह गड्ढे जानलेवा हो जाते हैं।

पहले भी सेक्टरवासी जता चुके विरोध
सेक्टर के लोगों ने पहले भी हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था। सेक्टरवासी परिवहन मंत्री असीम गोयल से भी मिले थे। सेक्टरवासियों ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी अपना मुद्दा रखा था, लेकिन अभी तक सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। अब सेक्टरवासियों ने सड़क पर आकर मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed