{"_id":"65f21020fd411f5f470a7874","slug":"sector-residents-deprived-of-basic-facilities-ambala-news-c-36-1-sknl1001-119854-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित चल रहे सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित चल रहे सेक्टरवासी
विज्ञापन
अंबाला सिटी क्षेत्र में कई सेक्टर बनाए गए, मगर संबंधित प्रशासन द्वारा सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। जिसके चलते सेक्टर के स्थानीय लोग काफी परेशान चल रहे हैं। बता दें कि सिटी सेक्टर-10 में कई समस्याएं ऐसी भी हैं जोकि बीते कई दशकों से चल रही हैं। या यूं भी कह सकते हैं कि जब से सेक्टर बना तब से सीवरेज व बरसाती नालों की समस्या बरकरार चल रही है। स्थानीय एसोसिएशन की मानें तो सेक्टर में सीवरेज व बरसाती मेन नालों की समस्या के साथ-साथ सेक्टर के रिहायशी भवनों के बीच खाली प्लॉटों में जंगली घास उगने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं, कई मकान जोकि 25 प्रतिशत बनाए गए थे वह खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। खाली प्लॉटों में गंदगी का आलम बना हुआ है। जिनके बीच जंगली घास व जलखुंबी उगी हुई है। इन सभी समस्याओं के बारे में कईं बार निगम अधिकारियों से लिखित शिकायत देकर मौखिक रूप से भी चर्चा की गई, मगर समस्याओं को कोई समाधान नहीं हुआ।
प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान
स्थानीय निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 10 में काफी संख्या में 25 प्रतिशत बनाए गए मकान मालिकों पर नगरनिगम प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की, वर्तमान में वह मकान पूरी तरह से खंडहर हो चुके हैं। कुछ मकानों में जंगली घास व विशाल पेड़ तक खड़े हुए हैं, मगर संबंधित प्रशासन संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
स्ट्रीट लाइटें खराब
स्थानीय निवासी गुलजार सिंह ने बताया कि सेक्टर की गलियों में लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब स्थिति में चल रही हैं। रात्रि के समय अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
कोट्स
सेक्टर 10 की विभिन्न समस्याओं के बारे में कईं बार नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अवगत करवाया गया है। मगर बड़ी हैरानी की बात है कि सीवरेज व बरसाती नालों की समस्या बीते कईं दशकों से चल रही है। वहीं खाली प्लॉटों में गंदगी व 25 प्रतिशत बनाए गए मकानों पर कार्यवाही करने के लिए प्रमुखता से कहा गया था। जिसपर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
कमल सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 10 अंबाला सिटी।