फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second meeting of Nagar Parishad soon, preparations begin

Ambala News: नगर परिषद की दूसरी बैठक जल्द, तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Second meeting of Nagar Parishad soon, preparations begin
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में विभागीय अ​धिकारियों से मंत्रणा करते नप अध्यक्ष। संवाद
अंबाला। नगर परिषद के हाउस की दूसरी बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें छावनी के विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार होगी। नप के अधीन सभी 32 वार्ड के पार्षदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद नप के अधीन गठित सब-कमेटियां इन समस्याओं के निवारण के लिए योजना तैयार करेगी और फिर राजस्व समिति खर्च का आंकलन करके अपनी रिपोर्ट नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपेगी।
विज्ञापन

साफ-सफाई और टूटी सड़कें बनेंगी मुद्दा
मौजूदा समय में स्थानीय पार्षदाें के पास जो समस्याएं आ रही हैं वो साफ-सफाई और टूटी सड़कों के लिए है। वार्डों में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से स्थानीय निवासी काफी परेशानी है। इसका कारण चौक-चौराहों पर डस्टबिन न होना बताया गया है। इस कारण कुछ लोग खुले में कचरा फेंक कर चले जाते हैं जोकि छावनी की खूबसूरती पर धब्बा लगा रहा है। वहीं दूसरी समस्या टूटी सड़कों की है। इसमें कुछ इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित सड़कें भी हैं, जिनका लेवल खराब हो गया है क्योंकि जलभराव के कारण मिट्टी व रेत के धंसने से टाइल्स जमीन में बैठ गई हैं।
विज्ञापन

पौधारोपण सहित पार्कों का विस्तार
वार्ड स्तर पर हरियाली को कायम रखने के लिए नए पेड़-पौधे रोपित करने की योजना भी तैयार की जा रही है ताकि पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सके। इसके अलावा वार्ड स्तर पर बने छोटे पार्काें के रख-रखाव व विस्तार को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है ताकि यहां आने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गाें सहित अन्य व्यक्तियों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाउस की दूसरी बैठक के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी वार्ड के पार्षदों से समस्याओं के लिए जानकारी मांगी है। इन सभी समस्याओं को नगर परिषद के अधीन बनाई गई सब-कमेटियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि समस्याओं के निवारण की रुपरेखा तैयार की जा सके और इससे स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नप सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed