फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seats will increase in DAV College, three new courses in GMN

Ambala News: डीएवी कॉलेज में बढ़ेंगी सीटें, जीएमएन में तीन नए कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seats will increase in DAV College, three new courses in GMN
अंबाला सिटी। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड का 12वीं परीक्षा परिणाम आने के बाद कई कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कॉलेजों में दाखिले के बारे में पता करने के लिए आवेदक पहुंचने लगे हैं। जिले के 14 कॉलेजों में 11 हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिला होना है। दाखिला प्रक्रिया जून में शुरू होेंगे। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस अकादमिक कैलेंडर के अनुसार एक से 20 जुलाई के बीच दाखिला होंगे। ऐसे में जून में कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में 14 कॉलेज में राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनेंस शामिल हैं।
विज्ञापन


स्नातक की सीटें बढ़ेंगी : शहर के डीएवी कॉलेज में दाखिला के लिए आवेदक पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेज में बीए में 80 सीट बढ़ाने की मांग भेजी है। इसी तरह कैंट के जीएमएन कॉलेज में 2023-24 सत्र से बीएससी फॉरेसिंक साइंस 40 सीट, बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 40 सीट, डिप्लोमा इन मेडिकल लैब साइंस 20 सीट के साथ शुरू होंगे।
विज्ञापन


इन कोर्स को करने के लिए विद्यार्थियों को चंडीगढ़ जैसे शहर में नहीं जाना

पड़ेगा। इस संबंध में डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नीलम बत्तरा ने कहा कि 21 जुलाई से सत्र शुरू होगा।

एमडीएसडी कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे लड़के

इस कॉलेज में कई वर्षों से छात्राओं के दाखिले ही होते रहे हैं, अब कॉलेज में लड़के भी दाखिला ले सकेंगे। इस सत्र से लड़कों के लिए दाखिले खुलेंगे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. किरण आंगरा ने बताया कि कॉलेज में पांच कोर्स में दाखिले होंगे। इस सत्र से कॉलेज कोएड हो गया है। अबकी बार कॉलेज में लड़कों के दाखिले भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय कन्या महाविद्यालय, शहर

कोर्स
सीट

बीए
160

बीकॉम
160

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैंट

कोर्स
सीट

बीए

400

बीएससी मेडिकल
60

बीएससी नॉन मेडिकल
120

बीएएमसी
60

बीबीए
60

बीकॉम
240


बीटीएम
60

बीसीए
100

बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 60

बीए हॉनर्स अंग्रेजी
60

बीकॉम हॉनर्स
60

डीएवी कॉलेज, शहर



कोर्स
सीट

बीए
264

बीकॉम
240

बीकॉम वोकेशनल
50

बीकॉम हॉनर्स
60

बीएससी मेडिकल
80

बीएससी बॉयो टेक
20

बीएससी नॉन मेडिकल
320

बीएससी कंप्यूटर साइंस
80

बीएससी इलेक्ट्रॉनिक
20

बीएससी फैशन डिजाइनिंग 30 जीएमएन काॅलेज अंबाला कैंट

कोर्स
सीट

बीए

240

बीए इंग्लिश हॉनर्स
30

बीए राजनीति शास्त्र हॉनर्स 30

बीएससी नॉन मेडिकल
110

बीएससी मेडिकल
20

बीकॉम जनरल
80

बीकॉम एसएफ
80

बीकॉम हॉनर्स
30

बीकॉम सीएंडवी
30

बीबीए
40

बीसीए
60

देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स, शहर

कोर्स
सीट

बीए

80

बीकॉम
160

एमडीएसडी कॉलेज, शहर

कोर्स
सीट

बीए

160

बीकॉम जनरल
80

बीकॉम सीएंडवी
40

बीएससी फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग 40

पीजीडीसीए
30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed