फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seat option in Polytechnic today is the last day

Ambala News: पॉलीटेक्निक में सीट विकल्प आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Seat option in Polytechnic today is the last day
शहर के राजकीय पॉलीटेक्नीक प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए सीट विकल्प भरने का सोमवार 15 जुलाई आखिरी दिन होगा। इसके बाद 16 जुलाई शाम पांच बजे सीट आबंटन का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

दोनों संस्थानों में सीट विकल्प भरने की प्रक्रिया 12 जुलाई को शुरू हुई थी। राजकीय पॉलीटेक्निक में और कोर्स की 600 सीट और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में 8 कोर्स की 480 सीट पर दाखिला होना है।
विज्ञापन

17 से 19 तक करा सकेंगे दाखिला
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि आवेदक आबंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम चार बजे तक उस संस्थान में जाएं, जहां पर उसको सीट का आबंटन हुआ है। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए जो उसके प्रोविजनल सीट आबंटन लेटर में लिखे हैं। जो आवेदक 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम चार बजे तक आबंटित सीट के लिए उस संस्था में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आबंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी। टीएफडब्ल्यू और ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को अपनी ऑनलाइन काउंसलिंग टीएफडब्ल्यू और ईडब्ल्यूएस के रोल नंबर से भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विकल्प भरने का आखिरी दिन
राजकीय पॉलीटेक्निक के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट विकल्प भरने का आखिरी दिन 15 जुलाई है। अभ्यर्थी 15 जुलाई रात 11:59 बजे तक सीट विकल्प भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट आबंटन का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते है व अपना प्रोविजनल सीट आबंटन का लेटर प्रिंट कर सकते है।


वर्जन
जो आवेदक ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे, वह अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प का चयन करें व भरें। जो विकल्प सबसे ज्यादा पसंद है, उसको सबसे पहले नंबर पर भरें। 15 जुलाई रात को सीट लॉक हो जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई को परिणाम जारी किया जाएगा।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed