{"_id":"68b2168683e79bdeb107e200","slug":"sdm-gave-instructions-to-stop-land-erosion-of-begana-river-ambala-news-c-36-1-amb1001-148713-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेगना नदी का भूमि कटाव रोकने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेगना नदी का भूमि कटाव रोकने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
नारायणगढ़ में पानी के बहाव के कारण बेगना नदी पर बना कटाव। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। एसडीएम शिवजीत भारती ने शुक्रवार को फतेहपुर 80 गांव का दौरा किया और बेगना नदी के कारण हो रहे भूमि कटाव का जायजा लिया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बेगना नदी का पानी गांव की आबादी में प्रवेश न करे, इसके लिए मिट्टी व रेत से भरे बैग तत्काल लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गांव पूरी तरह सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा कि नदी के बंध को भी सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी व रेत के बैग बंध के आसपास लगाए जाएं ताकि पानी का तेज बहाव दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बेगना नदी के पानी को डायवर्ट करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से खोदाई करवाई जाए ताकि पानी का बहाव नियंत्रित रहे और भूमि कटाव को रोका जा सके। एसडीएम ने ग्रामवासियों को भी सचेत रहने की सलाह दी और कहा कि बारिश के मौसम में सभी ग्रामीण सतर्क रहें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।