{"_id":"67157b84cc3eae93b7078f84","slug":"sd-college-won-the-regional-festival-ambala-news-c-36-1-amb1001-131407-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसडी कॉलेज ने क्षेत्रीय महोत्सव में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसडी कॉलेज ने क्षेत्रीय महोत्सव में मारी बाजी
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणवी नृत्य ने एक बार फिर अपनी छठा बिखेरकर यूथ फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए। हरियाणवी वेशभूषा में सजी छात्राओं ने विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार दो अंजान व्यक्ति जीवनसाथी बनते हैं और फिर आपसी सूझ-बूझ से वो दांपत्य जीवन का आनंद लेते हैं।
यह खुशी नृत्य के माध्यम से दर्शाई गई। दूसरी हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने महिलाओं के पवित्र त्योहार करवाचौथ का भी बड़े ही मार्मिक तरीके से मंचन किया। इसे देखकर पंडाल में बैठे सभी श्रोतागण तालियां बजाए बिना न रहे सके।
एसडी कॉलेज ने संगीत, नृत्य, साहित्यिक, रंगमंच, ललित कला आदि पांचों विधाओं में सभी ट्रॉफी अपने नाम दर्ज करवाकर जीत अपने नाम दर्ज की और विजेता की ओवरॉल ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह उपलब्धि कॉलेज ने 47 में से 46वीं बार हासिल करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया। रनरअप ट्राफी जीएमएन कॉलेज को मिली।
विज्ञापन
18 महाविद्यालयों ने की भागीदारी
यह यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव के तीसरे दिन अंबाला क्षेत्र के 18 संस्थाओं से आए हुए प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों को अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल की शुरुआत 18 अक्तूबर को हुई थी।
तीसरे एवं अंतिम दिन प्रातः कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सह निदेशक डीएचई हरियाणा डॉ. अजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय महोत्सव में 18 महाविद्यालयों ने भागीदारी की।
सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों का उत्साह सराहनीय रहा। इस महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी ऑकेस्ट्रा, सामूहिक नृत्य (हरियाणवी), पाश्चात्य वाद्य (एकल), पाश्चात्य स्वर (एकल), समूह गान पाश्चात्य, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, एलोक्युशन का सफलतापूर्वक मंचन हुआ।
यह रहे मौजूद
पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक डीवाईसीए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी डॉ. विवेक चावला मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजक डॉ. विजय शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. सोनिका सेठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से डॉ हरविंदर राणा, कल्चरल इंचार्ज, डॉ सुभाष तंवर, प्राचार्य डीएवी कॉलेज पुंडरी, डॉ (मेजर) अनीता जून, प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज दादूपुर रोरान करनाल एवं डॉ़ सुनील कुमार एसोसिएट प्रोफेसर बिलासपुर, ज्यूरी एवं प्रो.आनंद कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से डीवाईसीए आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच का कुशल संचालन प्रो. जीनत मदान, तजिंदर सिंह, डॉ जोगिन्दर, डॉ छवि किरण, डॉ. पंकज कुमार ने किया। इसमें जनसंपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई।
यह थे परिणाम
तीन दिवसीय समारोह में आयोजित हुई सभी प्रतियोगिताओं में इंडियन ऑर्केस्ट्रा एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज कालका और सिटी का एसए जैन कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कार्टूनिंग में गवर्नमेंट कॉलेज व एसडी कॉलेज प्रथम व द्वितीय और आर्य गर्ल्स कॉलेज व सिटी का एमडीएसडी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
कोलाज में एसडी कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम व द्वितीय और एसजीएचएस खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब व सिटी के डीएवी कॉलेज तृतीय रहे। डिबेट (फॉर) में एसडी कॉलेज, आर्य गर्ल्स कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। डिबेट (अगेंस्ट) में एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, वन एक्ट प्ले में एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज कालका प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, सांग में एसडी कॉलेज और जीएमएन कॉलेज प्रथम व द्वितीय, मिमिक्री में एसडी कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़, एसजीएचएस खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
पाश्चात्य वाद्य (एकल) में एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज व सिटी का एसए जैन कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, पाश्चात्य स्वर (एकल) में एसडी कॉलेज, आर्य गर्ल्स कॉलेज व सिटी का एसए जैन कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, समूह गान पाश्चात्य में एसडी कॉलेज व सिटी का एसए जैन कॉलेज प्रथम एवं द्वितीय, हरियाणवी ऑकेस्ट्रा में एसडी कॉलेज, जीएमएन कॉलेज व गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला व छावनी का गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम एवं द्वितीय, इंस्टालेशन में एसडी कॉलेज, सिटी का गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन व छावनी का गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
एलोक्युशन में एसडी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, सामूहिक नृत्य (हरियाणवी) में एसडी कॉलेज, सिटी का एसए जैन कॉलेज व डीएवी कॉलेज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।