{"_id":"680e863d2313c6ea8e08374c","slug":"schools-running-above-the-approved-limit-will-be-summoned-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-141684-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मान्यता से ऊपर चल रहे स्कूल आज होंगे तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मान्यता से ऊपर चल रहे स्कूल आज होंगे तलब
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्थायी मान्यता से ऊपर की कक्षा लगाने व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे निजी स्कूलों को विभाग ने जिला शिक्षा सदन में 28 अप्रैल को दोपहर दो बजे तलब कर रिपोर्ट मांगी हैं।
विभाग को इन स्कूलों को बंद करने की रिपोर्ट निदेशालय को देनी हैं। निदेशालय के पत्र के अनुसार अगर किसी स्कूल को बंद करने में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को कोई समस्या आएगी तो वह डीसी और पुलिस अधीक्षक की सहायता ले सकेंगे।
वहीं, बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में स्थाई मान्यता से ऊपर की कक्षाएं लगा रहे 17 निजी स्कूलों को नोटिस देकर तलब किया था, मगर इनमें से कुछ निजी स्कूलों ने अपना जवाब दिया था, जबकि कई स्कूलों ने कोई जवाब नहीं दिया था। अब ऐसे स्कूलों पर भी विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। इन स्कूलों को सोमवार को दोबारा तलब किया गया है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्थाई मान्यता से ऊपर की कक्षा लगाने वाले निजी स्कूलों को 28 अप्रैल को जिला कार्यालय में तलब किया गया है। कई स्कूल ने अपना जवाब विभाग को दे दिया है। अगर कोई स्कूल अपना जवाब नहीं देगा तो कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखा जाएगा।