फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schools and institutions will get four lakh saplings before monsoon

Ambala News: मानसून से पहले स्कूलों और संस्थाओं को मिलेंगे चार लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Schools and institutions will get four lakh saplings before monsoon
अंबाला सिटी। मानसून से पहले वन विभाग की ओर से गर्मियों को देखते हुए 12 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से चार लाख पौधे विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों को बांटेगा।
विज्ञापन

विभाग ने अपनी 12 नर्सरियाें में पौधे तैयार कर लिए हैं। इनमें छोटे बड़े फल, फूल और छाया वाले सभी प्रकार के पौधे शामिल हैं। इसके साथ ही इस वर्ष विभाग द्वारा 600 हेक्टेयर में किसानाें के लिए सफेदा के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विभाग द्वारा किसानों को 6 लाख 50 हजार सफेदा के पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक वर्ष तक सफेदा की देखरेख कि जाएगी। इसके बाद किसान को सौंप दिया जाएगा। किसानों को इसके लिए बस आवेदन पत्र देना होगा। जगह के अनुसार किसान को पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे के आकार अनुसार बनाए गड्ढे
जिला वन अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पौधारोपण से पहले पौधा लगाने की सही तकनीक का पता होना भी जरूरी है।छोटे पौधे के लिए 45 सेंटीमीटर गहरे, चौड़े और लंबे गड्ढे की तो वहीं बड़े पौधे के लिए 60 सेंटीमीटर गहरे, चौड़े और लंबे गड्ढे की आवश्यकता होती है। गड्ढा सही न बने तो पौधा बढ़ नहीं पाता। इसी कारण अधिकतर पौधारोपण के बाद पौधे चल नहीं पाते। मिट्टी डालने के बाद एक पानी मिट्टी से हवा निकालने के लिए देना चाहिए। इसके बाद पौधे की प्रकृति के अनुसार ही पानी व खाद देना चाहिए। गड्ढे में पांच सेंटीमीटर तक खाद और मिट्टी के मिश्रण को मिलाना चाहिए। जैसे पौधा बड़ा होता है उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाना जरूरी है।
गर्मियों के मौसम में न लगाए पौधे
डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पौधे लगाने के लिए उपयुक्त समय फरवरी से मार्च के बीच रहता है। गर्मी के मौसम में पौधे मर जाते है। इसलिए बारिश के बाद ही पौधारोपण शुरू करना चाहिए।

वर्जन
विभाग के पास 12 लाख से अधिक पौधे तैयार है। बारिश के बाद पौधा वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से पौधारोपण के लिए लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
-डॉ. पवन कुमार शर्मा जिला वन अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed