फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   School management and parents face to face

स्कूल प्रबंधन और अभिभावक आमने-सामने

Wed, 28 May 2014 11:29 PM IST
अंबाला कैंट
अंबाला कैंट Updated Wed, 28 May 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
School management and parents face to face
 फीस वृद्धि को लेकर एसडी विद्या स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच चल रहा विवाद जुलाई में और ज्यादा भड़क सकता है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन साफ कह रहा है कि फीस के मामले में सारे अधिकार स्कूल के पास हैं और अभिभावकों का दावा गलत है। बुधवार को करीब आठ घंटे की कसरत ने एक माह की राहत लेट फीस में तो दे दी है, लेकिन फीस बढ़ोतरी को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्ष अपने दावों को पुख्ता बता रहे हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को भी सूचित किया, जिसके बाद स्कूल में पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन


मालूम हो कि कैंट के एसडी विद्या स्कूल में फीस वृद्धि का मामला भड़कता जा रहा है। यह मामला शिक्षा विभाग से होते हुए राज्य की विशेष कमेटी के पास भेजा गया है। अभी इस कमेटी के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर बुधवार को स्कूल परिसर में अभिभावक एकत्रित हुए, क्योंकि कथित तौर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा एसएमएस भेजकर बढ़ी हुई फीस जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे अभिभावक एकत्रित हो गए और स्कूल प्रबंधन से बातचीत करने के लिए पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक अभिभावक इस मामले में स्कूल में ही डटे रहे। अभिभावकों के अनुसार स्कूल प्रबंधन लेट फीस के मामले में फिलहाल तिथि को 10 जुलाई कर चुका है, जिसमें अभिभावक बिना जुर्माना दिए फीस जमा करवा सकते हैं। इस दौरान एसडी विद्या अभिभावक एसोसिएशन के डा. मिलन दास, अजय गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अमन अग्रवाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है अभिभावकों का दावा
अभिभावकों के अनुसार स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को गुमराह कर रहा है। जब मामला प्रशासन के पास है, जब वहां से ही कोई निर्देश नहीं आए हैं, तो स्कूल प्रबंधन कैसे बढ़ी हुई फीस की डिमांड कर सकता है। पहले भी स्कूल प्रबंधन इसी मामले को लेकर मनमानी पर उतरा था, जबकि शिक्षा विभाग की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझा था। एक साल के भीतर ही फिर स्कूल अपनी मनमानी कर रहा है। फिलहाल बिना जुर्माना फीस भरने की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई है, जबकि इसके बाद जुलाई में ही सारी स्थिति साफ होगी।

यह है स्कूल प्रबंधन का दावा
एसडी विद्या स्कूल के कनवीनर सुरेंद्र जुनेजा का कहना है कि हमारे पास सारे कानूनी कागजात हैं। इन कागजात के आधार पर हम दावा कर सकते हैं कि फीस बढ़ाने का अधिकार स्कूल के पास है। अभिभावकों को भी यह कागजात दिखा चुके हैं, लेकिन अभिभावक अपनी जिद पर अड़े हैं। फिलहाल हमने बढ़ी हुई फीस में कोई रोल बैक नहीं किया है। हां, लेट फीस जमा करवाने के मामले में अभिभावकों को एक माह की राहत देते हुए 10 जुलाई तक बिना जुर्माना फीस जमा करवाने को कहा है।


यह कहना है शिक्षा विभाग का
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि एसडी विद्या स्कूल में फीस वृद्धि का मामला विशेष कमेटी के पास है। साफ निर्देश दे रखे हैं कि जब तक आदेश नहीं आते, तब तक पुरानी फीस ही ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed