फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scheduled caste farmers will get battery operated spray pump at 50 percent subsidy

अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा बैटरी चालित स्प्रे पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste farmers will get battery operated spray pump at 50 percent subsidy
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के समूह को सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता ओपी महिवाल ने बताया कि बैटरी संचालित 10 स्प्रे पंप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है (लागत का 50 प्रतिशत या रुपये 2500 जो भी कम हो) व अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के किसानों के लिए आवेदन के लिए वांछित कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। मशीन की खरीद वैध जीएसटी नंबर वाले किसी भी निर्माता और डीलर से की जा सकती है। आवेदक अंबाला जिले का निवासी हो लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed