Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Save Your Vote, Save the Nation' meetings to be held in every village: Buddhiraja

गांव-गांव में लगेंगी वोट बचाओ-देश बचाओ चौपालें : बुद्धिराजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Save Your Vote, Save the Nation' meetings to be held in every village: Buddhiraja
पतरेहड़ी में लोगों को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष दुष्यंत व अन्य । प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। गांव पतरेहड़ी में शुक्रवार को वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अभियान को जिले के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मुख्य अतिथि एआईसीसी प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि संविधान से मिला मतदान का अधिकार नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूचियों पर नजर रखने का आह्वान किया, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम न कटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष दुष्यंत चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष दीपक राणा ने की।
विज्ञापन

दुष्यंत चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लेकर उत्साह है। चौपालों के जरिये ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। दीपक राणा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार, ब्लॉक चेयरमैन नीरज, राम सिंह कोडवा, रोहित शर्मा, गुरमेल सिंह सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed