Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vacant plots turn into dumping zones; residents in posh colonies troubled by the filth.

Ambala News: खाली प्लॉट बने डंपिंग जोन, पॉश कॉलोनियों में गंदगी से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vacant plots turn into dumping zones; residents in posh colonies troubled by the filth.
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खाली प्लाट के हालात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी के पॉश रिहायशी इलाकों में खाली पड़े प्लॉट गंदगी के अघोषित डंपिंग जोन बन गए हैं। नगर परिषद की अनदेखी के चलते करोड़ों रुपये की कोठियों के आसपास कचरे के ढेर लगे हैं। इससे दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जनता दरबार में शिकायत पहुंचने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला की टीम ने गोबिंद नगर, महेशनगर, राजा पार्क, डिफेंस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड और सुंदर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पड़ताल की तो कई खाली प्लॉटों में गंदगी के ढेर मिले। प्लॉट मालिकों ने वर्षों से जमीन खाली छोड़ रखी है। न चारदीवारी है और न नियमित सफाई। आसपास के लोग और निजी सफाईकर्मी इनमें कचरा व मलबा डाल रहे हैं। झाड़ियों के बीच सड़ते कचरे से उठने वाली दुर्गंध परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

---------
आग्रह के बाद भी नहीं रुका कचरा डालना
स्थानीय निवासी सुषमा, गुरमीत कौर और पंकज ने बताया कि कई बार कचरा डालने वालों को समझाया और चेतावनी दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मना करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। कचरे के कारण मच्छर, मक्खियां और बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया सहित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नोटिस के बाद एफआईआर के निर्देश
जनता दरबार में लोगों ने फोटो और साक्ष्यों के साथ शिकायत रखी। इस पर अनिल विज ने नगर परिषद सचिव को सभी वार्डों में गंदगी वाले खाली प्लॉट चिह्नित कर मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए। सफाई और चारदीवारी के लिए समयसीमा तय की जाएगी। सुधार नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है।
----
कैबिनेट मंत्री के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गंदगी से अटे खाली प्लॉटों की सूची तैयार करें। इसके आधार पर प्लॉट धारकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित अवधि में सफाई व चारदीवारी न कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान और एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गुलशन कुमार, सचिव, नगर परिषद, सदर अंबाला।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खाली प्लाट के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खाली प्लाट के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खाली प्लाट के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खाली प्लाट के हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed