फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarpanch will issue challan on tobacco consumption

Ambala News: तंबाकू सेवन पर चालान करेंगे सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch will issue challan on tobacco consumption
अंबाला सिटी। शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तंबाकू की खपत बढ़ती जा रही है। विभाग अपनी ओर से प्रयत्न कर रहा है। दूसरी ओर कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी है, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर तंबाकू रहित ग्राम पंचायत अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चुनावों के बाद इन ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान करने का अधिकार दिया जाएगा। विभाग की ओर से एक अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा। इससे गांवों में तंबाकू के उपयोग में कमी आएगी। इसके साथ सरपंच अपने स्तर पर ग्रामीणों को धूम्रपान न करने के बारे में जागरूक करेंगे। इन गांवों में छज्जूमाजरा, सादांपुर, ब्राह्मण माजरा और नगला ग्राम पंचायत शामिल है।
विज्ञापन

नशामुक्त गांव बनाने के लिए की पहल
तंबाकू रहित ग्राम पंचायत के संकल्प को लेकर सरपंचों का उद्देश्य अपने गांवों को नशामुक्त बनाना है। इसलिए उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का फैसला लिया है। सरपंचों का कहना है कि गांवों में अक्सर ही लोग सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों और युवाओं पर इसका बुरा असर रहता है। इसलिए उन्होंने इस अभियान से जुड़ने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से भी हिदायत है कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान को चुनावों के बाद शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायतों को एक नियमावली भी दी जाएगी। इसके साथ ही एक चालान के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। इसके आधार पर चालान और अन्य संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ सुरभि जिंदल, नोडल अधिकारी, जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य राष्ट्रीय कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed