{"_id":"60c11d428ebc3ed7095130df","slug":"saral-center-opened-after-one-and-a-half-months-48-registered-ambala-ambala-news-knl726585149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद खुला सरल केंद्र, 48 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद खुला सरल केंद्र, 48 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लॉकडाउन के चलते करीब डेढ़ माह से बंद अंबाला छावनी का अंत्योदय सरल केंद्र बुधवार को आरंभ हो गया। पहले दिन सरल केंद्र जैसे ही खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हालांकि लगभग 48 लोगों ने अपने कार्यों से संबंधित पंजीकरण कराया, हालांकि अभी सरल केंद्र में लाइसेंस बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
पहले दिन आरसी और जाति प्रमाण-पत्रों से जुड़े जरूरी कार्य ही हुए। सरल केंद्र पर बैठे कर्मचारियों ने निर्धारित समय में सभी उपभोक्ताओं का कार्य संपन्न कर, उन्हें राहत पहुुंचाने का काम किया। सरल केंद्र इंचार्ज मधुर ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्य किया गया। सभी उपभोक्ताओं को विशेष निर्देश दिए गए कि वह मुंह पर मास्क पहनकर आएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
पहले दिन 48 लोगों का कार्य किया गया। इसमें वाहन की आरसी से जुड़े ज्यादा कार्य किए गए, हालांकि अभी न तो कच्चे लाइसेंस बनाए जा रहे हैं और न ही पक्के। कच्चे लाइसेंस के लिए अभी एसडीएम की तरफ से परमीशन नहीं मिली है, वहीं पक्के के लिए 21 दिन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जरूरी किया गया है। अन्य कुछ प्रमाण पत्र को लेकर भी कार्य किए गए हैं।