फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sansi gang member arrested

Ambala News: सांसी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Sansi gang member arrested
अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में बैठा ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में चोरी करने वाला सांसी गिरोह का सदस
अंबाला। ट्रेनों में गहनों की चोरी करने वाले सांसी गिरोह के एक सदस्य को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। 10 घंटे के बाद जीआरपी ने ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में हुई चोरी की गुत्थी को भी सुलझा लिया है। इसमें चोरी हुए सोने के गहनों सहित नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान जींद निवासी राजेश कुमार के तौर पर हुई है, हालांकि इसके अन्य साथी अभी फरार बताए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है, वहीं आरोपी की शिनाख्त पीड़ित यात्री ने भी कर ली है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आया गिरोह
ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में चोरी की घटना के बाद आरोपी चंडीगढ़ चले गए थे। इस दौरान जीआरपी ने पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर मुखबिरों को सचेत कर दिया। कुछ देर बाद जीआरपी को जानकारी मिली कि आरोपी अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद तुरंत टीम का गठन किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस जैसे ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक आरोपी को काबू कर लिया गया, हालांकि जांच के दौरान उसके अन्य साथी ट्रेन में कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अंबाला छावनी के डिफेंस एन्क्लेव बोह रोड निवासी 60 वर्षीय गुरनाम सिंह ने बताया कि वो इंंदाैर से ट्रेन नंबर 19307 में अंबाला तक सफर कर रहे थे। वो 21 नवंबर को ट्रेन में सवार हुए थे। 22 नवंबर को ट्रेन सुबह चार बजे के करीब जब रेलवे यार्ड में रुकी तो उसी समय पांच से छह युवक कोच में चढ़ गए। जब वो अपना सामान डिब्बे के गेट पर लाए तो उनमें से एक लड़के ने बोला कि अंकल पर बाकी सामान ले आओ और वो उनका सामान उतार देंगे। जब वो अपना बाकी सामान लेने गया तो उसी समय उन्होंने पत्नी का सामान अटैची से चोरी कर लिया। इसमें दो सोने की चुड़ियां, एक सोने की अंगूठी, 12 हजार के करीब नकदी, आधार कार्ड, क्रेडि व डेबिट क्राड, चालक लाइसेंस चोरी हो गया था।

वर्जन
सांसी गिरोह के मुख्य सदस्य को पकड़ लिया है। उसने चोरी कबूल ली है। ट्रेन से चोरी हुए सामान की बरामदगी कर ली गई है। आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा ताकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ हो सके।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed